फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: काजोल का नाम 'मर्सिडीज' रखना चाहते थे उनके पिता, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह

Tue, 21 Jun 2022 11:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
shomu mukherjee wanted to keep actress kajol name mercedes actress reveals Hilarious anecdote
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने अभिनय से एक अलग मुकाम बनाया है। भले ही वह पर्दे से दूर हों लेकिन अभी भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। काजोल को अपने हंसमुख और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाता हैं। काजोल  एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता शोमू मुखर्जी के बारे में एक मजेदार किस्से का जिक्र किया, जब उनके पिता उनका नाम 'मर्सिडीज' रखना चाहते थे। सोचिए अगर अभिनेत्री काजोल का नाम 'मर्सिडीज' होता तो कैसा लगता। फिलहाल जानते हैं ये मजेदार किस्सा।

shomu mukherjee wanted to keep actress kajol name mercedes actress reveals Hilarious anecdote
काजोल - फोटो : social media

इसलिए मर्सिडीज नाम रखना चाहते थे काजोल के पिता
अभिनेत्री काजोल ने अपने पिता का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह उनका नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे, क्योंकि उन्हें ये नाम बेहद पसंद था। उनका तर्क था कि जब मर्सिडीज के मालिक ने अपनी बेटी के नाम पर कंपनी का नाम रखा है तो जब वह अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं तो हम क्यों नहीं।

shomu mukherjee wanted to keep actress kajol name mercedes actress reveals Hilarious anecdote
काजोल - फोटो : instagram

जमकर होती थी पिटाई
काजोल के माता-पिता का तलाक उस समय ही हो गया था जब वह चार साल की थीं। काजोल बताती हैं कि उनकी मां ने उन्हें बेहद प्यार दिया लेकिन वह काफी स्ट्रिक्ट थीं और उन्हें कभी बिगाड़ा नहीं गया। काजोल ने बताया कि गलती करने पर उनकी खूब पिटाई भी होती थी। एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि 'जब मैं गलती करती थी तो मुझे बैडमिंटन के रॉकेट से पीटा जाता था और बर्तन भी फेंककर मारे जाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shomu mukherjee wanted to keep actress kajol name mercedes actress reveals Hilarious anecdote
अभिनेत्री काजोल - फोटो : insta

काजोल के आगामी प्रोजेक्ट
शादी के बाद वैसे तो काजोल  गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आती हैं। उन्हें अजय के साथ तानाजी में देखा गया था इसके अलावा वह त्रिभंग में नजर आईं, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसके इस समय 'सलाम वैंकी' पाइपलाइन में है, जिसकी शूटिंग चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed