फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किंग खान की बेटी सुहाना बनीं कवर गर्ल, मां गौरी ने भी देखा बेटी का पहला ग्लैमरस अवतार

Wed, 01 Aug 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan debut on vogue cover photo look glamorous

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार्स किड्स का बोलबाला है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म धड़क रिलीज हुई है वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। उनकी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इसी बीच बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना भी अपने बोल्ड अवतार के साथ आने वाली हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हो गई हैं। 

shahrukh khan daughter suhana khan debut on vogue cover photo look glamorous
सुहाना खान

काफी समय से चर्चाएं हैं कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर सकती हैं। साथ ही ये भी खबरें हैं कि सुहाना खान को करण जौहर अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे। फिलहाल सुहाना खान के डेब्यू का तो पता नहीं लेकिन सुहाना ने अपना पहला जबरदस्त फोटोशूट जरूर करवा लिया है। दरअसल VOGUE मैगजीन के कवर पेज पर सुहाना खान ने अपना डेब्यू किया है और खास बात यह है कि खुद पापा शाहरुख खान ने इसे लॉन्च किया है। 

Meet #SuhanaKhan, the new girl on the block, our August 2018 cover star. Photographed by: Errikos Andreou (@errikosandreouphoto). Styled by Anaita Shroff­ Adajania (@anaitashroffadajania). Hair: Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori). Make-up: Namrata Soni (@namratasoni)

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on


 

shahrukh khan daughter suhana khan debut on vogue cover photo look glamorous
सुहाना खान

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर बेटी सुहाना खान के कवर वाली मैगजीन हाथ में लिए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं, वॉग तुम्हारा शुक्रिया। जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की। मैं बहुत सारा प्यार और हग (hug) भेज रहा हूं। हेलो सुहाना खान '। वहीं मम्मी गौरी खान ने भी सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए वॉग इंडिया का शुक्रिया अदा किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan debut on vogue cover photo look glamorous
सुहाना खान

सुहाना खान ने वॉग के लिए जो फोटो शूट करवाया है उसकी दो तस्वीरें समाने आईं हैं। एक तस्वीर में सुहाना बोल्ड अंदाज में काउच पर लेटी हुईं हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में सुहाना ने बड़ा ही सेंशुअल एक्सप्रेशन दिया है। वहीं VOGUE मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'ये शुरुआत है एक नई सदी की, मिलिए सुहाना खान से.. '। आपको बता दें कि सुहाना अपनी मम्मी गौरी खान की तरह ही मैगजीन कवर पर बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 

Girl on the rise—meet #SuhanaKhan in our August 2018 issue. Photographed by: Errikos Andreou (@errikosandreouphoto). Styled by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania). Hair: Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori). Make-up: Namrata Soni (@namratasoni)

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on




Bollywood can wait, #SuhanaKhan tells us why in our August 2018 cover story. Head to our Instagram stories to find out more. Photographed by: Errikos Andreou (@errikosandreouphoto). Styled by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania). Hair: Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori). Make-up: Namrata Soni (@namratasoni)

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed