बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का खूब बोलबाला है। सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर जैसे कई बड़े स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके हैं। लेकिन अभी कुछ ऐसे स्टार किड्स बचे हैं जिनको पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक नाम है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का।
ट्रोल होने के डर से शाहरुख की बेटी सुहाना ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं थी उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले ही सुहाना का इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाई हुआ है। जिसके बाद से लोग उन्हें लगातार फॉलो कर रहे हैं। लेकिन लगता है सुहाना को इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं लोग उन्हें ट्रोल न करने लगें। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है। यानि अब कोई भी उनकी किसी भी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकता। किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं होगी कि सुहाना ट्रोल से बचने के लिए ऐसा कदम उठा सकती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
ट्रोल होने की वजह से लिया फैसला
ऐसा माना जा रहा है सुहाना ने ये फैसला ट्रोल होने की वजह से लिया है। सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। कई बार लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर देते हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। यही नहीं कुछ ने तो उन्हें घमंडी तक कहा।
सुहाना इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सुहाना अलग अलग पोज में नजर आईं। सुहाना खान की ये तस्वीरें उनके रूम की मालूम हो रही हैं।
टीवी से पहले यहां देखिए रजनीकांत का बीयर ग्रिल्स शो, डिस्कवरी लेकर आया ये खास एप