फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस पर सुहाना खान को मिला खूबसूरत तोहफा, फैंस के लिए शेयर की तस्वीर

Sun, 27 Dec 2020 06:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 27 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan get most expensive gift on Christmas
सुहाना खान - फोटो : फाइल

स्टार किड्स की भीड़ में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। भले ही उन्होंने अभी बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन अपना एक मजबूत फैन बेस वह तैयार कर चुकी हैं। लाखों लोग सुहाना को फॉलो करने करते हैं। यही वजह है कि उनकी छोटी सी छोटी बात पर भी लोगों का ध्यान चला जाता है। हाल ही में सुहाना ने क्रिसमस मनाया और इस दौरान उन्हें एक खूबसूरत तोहफा भी मिला। 

shahrukh khan daughter suhana khan get most expensive gift on Christmas
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने कान की बालियां फ्लॉन्ट कर रही हैं। ये गिफ्ट उन्हें क्रिसमस पर मिला है। इसे पाकर सुहाना काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

shahrukh khan daughter suhana khan get most expensive gift on Christmas
सुहाना खान - फोटो : instagram

मुंबई से न्यूयॉर्क पहुंचीं
मुंबई में अपने परिवार के साथ लंबा वक्त बिताने के बाद सुहाना फिर से न्यूयॉर्क लौट गई हैं। सुहाना खान न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती हैं। वह वापस लौटकर फिर से कॉलेज जाने लगी हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइब्रेरी की फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'ये क्यूट था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan get most expensive gift on Christmas
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वे न्यूयॅार्क में रहने लगी हैं। वहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। सुहाना खान आए दिन अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स आते हैं। सुहाना को करीब 15 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ये अपने आप में काफी बड़ी संख्या हैं।

विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan get most expensive gift on Christmas
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना के डेब्यू को लेकर अक्सर खबरें सामने आती हैं। हालांकि उनके पिता शाहरुख खान ये कह चुके हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही सुहाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। आपको बता दें कि सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था। ये उनके कॉलेज का एक प्रोजेक्ट था। 

जब शो स्टॉपर थे फरदीन खान और बैकग्राउंड मॉडल थीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रही ये 15 साल पुरानी तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed