शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं तो कभी फैमिली के साथ एन्जॉय करते दिखती हैं। सुहाना ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख खान की बेटी ने साझा कीं ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छाईं सुहाना खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में सुहाना अपने हाथ में पकड़ी किताब पढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। इस किताब पर अमेरिकी अभिनेता James Dean की तस्वीर छपी है।
अपनी दूसरी तस्वीर में सुहाना सामने की तरफ देख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है। खुले बालों में सुहाना कहर ढा रही हैं। हाथों में उनकी ज्वैलरी, लुक में चार चांद लगा रही है। सुहाना का ये नया अवतार फैंस को खूब भा रहा है।
तीसरी तस्वीर सुहाना का क्लोजअप है। सुहाना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी इस पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।
walked into the room, you know you made my eyes burnn it was like James Dean🧚🏼♀️⚡️💘👩❤️💋👨💞
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहने लगी हैं। वहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। हालांकि फिलहाल सुहाना मुंबई में हैं। स्टार किड सुहाना खान ने बड़े परदे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है। हालांकि उनका जल्द ही डेब्यू हो सकता है।
चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'