कोरोना वायरस के चलते इन दिनों इन दिनों सभी कलाकार सेल्फ आईसोलेशन में हैं। जिसकी वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। सभी को अपने हर काम घर में ही रहकर करना पड़ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की लाडली बेटी बैले क्लास ले रही हैं। लॉकडाउन के बीच उनकी टीचर उन्हें खुद बैले सिखा रही हैं। आइये बताते हैं कैसे।
क्वारंटीन में इस तरह ले रही हैं शाहरुख खान की लाडली बेटी 'बैले क्लास', टीचर ने साझा की सुहाना के साथ तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो शाहरुख खान के तीनों ही बच्चे काफी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। सुहाना से जुड़ी कोई भी खबर या उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होती है। अब हाल ही में सुहाना की ऑनलाइन बैले क्लास की तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इससे पता चलता है कि सुहाना अपने करियर को लेकर कितनी सीरियस हैं।
दरअसल सुहाना की ये तस्वीर उनकी बैले डांस टीचर संजना मुथरेजा ने अपने सोशल मीडिाय अकाउंट के जरिए साझा की है। संजना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया है कि वो सुहाना को ऑनलाइन बैले के लेसन्स दे रही हैं। संजना ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अपने आप को रोल्स के साथ चुनौतियां देते हुए। सुहाना खान के साथ बेली डांस की ऑनलाइन क्लासेस।'
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on
बीते दिनों सुहाना खान की मेकअप ट्यूटोरियल की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को भी सुहाना के फैन्स ने काफी पसंद किया था। सुहाना खान तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं लेकिन उनकी मां गौरी खान उनकी तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं। सुहाना की मेकअप वाली तस्वीरें भी उनकी मां गौरी खान ने ही साझा की थीं। जिन्हें खूब पसंद किया गया था।
गौरतलब है कि सुहाना खान सभी स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली स्टारकिड हैं। सुहाना खान की फैनफॉलोइंग भी काफी अच्छी है। हालांकि अभी उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनकी तैयारियां देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही फिल्मी दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। सुहाना ने हील ही में कुछ दिन पहले अपने कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए एक फिल्म के जरिए डेब्यू भी किया था। 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में सुहाना की एक्टिंग की काफी सराहना भी की गई है।