फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की फैन ने जीता कोर्ट केस, आदित्य चोपड़ा भरेंगे जुर्माना

Tue, 24 Oct 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 24 Oct 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan fan wins the court case aditya chopra pay compensation amount

शाहरुख खान की एक फैन ने आदित्य चोपड़ा के खिलाफ एक कोर्ट केस दर्ज किया था जो वो जीत गई हैं और अब इसके लिए आदित्य चोपड़ा उन्हें मुआवजा देंगे। दरअसल शाहरुख की एक फैन ने उनकी एक फिल्म की टीम के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया था लेकिन अब वो ये केस जीत गई हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की 27 साल की महिला आफरीन जैदी ने शाहरुख खान, निर्देशक मनीष शर्मा और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा पर कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया था।



पढ़ेंः हेमा मालिनी ने अपनी नातिन का बताया ये नाम, सब हो गए हैरान

shahrukh khan fan wins the court case aditya chopra pay compensation amount

उन्होंने कोर्ट में बताया कि साल 2016 में शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हुई थी। आफरीन और उनके बच्चे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उन्होंने शाहरुख की इस फिल्म के लिए औरंगाबाद में ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट खरीदा और फिल्म देखी लेकिन पूरी फिल्म के दौरान शाहरुख पर फिल्माया गया गाना 'जबरा फैन' कहीं नहीं दिखाया गया।

shahrukh khan fan wins the court case aditya chopra pay compensation amount

आफरीन के बच्चे इसी गाने को देखने के लिए गए थे। इसके बाद आफरीन ने डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट में पूरी फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज की। डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया था और कहा था कि बायर और सेलर के बीच इस मामले में कोई रिश्ता नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan fan wins the court case aditya chopra pay compensation amount

इसके बाद आफरीन ने स्टेट कंज्यूमर कोर्ट में इसे चैलेंज किया। कोर्ट ने इस मामले में सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को दोषी मानते हुए आफरीन को 15 हजार रुपए देने का निर्देश दिया है। हालांकि आफरीन ने 65000 रुपये का मुआवजा मांगा था जिसमें उन्होंने मेन्टल हरैसमेंट, कॉस्ट ऑफ कंप्लेंट, लॉयर फीस जैसे कई मुद्दे रखे थे लेकिन कोर्ट ने आदित्य चोपड़ा को 15000 रुपये आफरीन को देने को कहा है। आदित्य चोपड़ा को ये पैसे कोर्ट के ऑर्डर के 60 दिनों के अंदर देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed