फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं', बच्चों में अपनी आदतों के न होने पर बोले शाहरुख खान

Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि उनके बच्चों में उनकी आदत नहीं आई, इसके लिए वे भगवान का शुक्रिया करते हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan I am thankful to God actor for not having his habits in Suhana khan aryan khan and abram khan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान बॉलीवुड के अलावा अपने फैंस के लिए एक मार्गदर्शक की तरह भी हैं। हर कोई उनकी आदतों को अपनाना चाहता है, उनकी तरह बनना चाहता है। वहीं, शाहरुख खान इस बात से खुश हैं कि उनके बच्चों में उनकी आदतें नहीं गईं। इसके लिए वे भगवान का शुक्रिया भी अदा करते हैं।
Shahrukh Khan I am thankful to God actor for not having his habits in Suhana khan aryan khan and abram khan
शाहरुख खान-गौरी खान-अबराम - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
भगवान को शुक्रिया कहते हैं शाहरुख
साल 2024 में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि उनके किसी भी बच्चे में उनकी आदतें नहीं हैं, इस वजह से वे बहुत खुश हैं। पठान अभिनेता ने आगे कहा, "मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। वे अच्छे बच्चे हैं। वे मुझसे कहीं बेहतर इंसान हैं।" 
Shahrukh Khan I am thankful to God actor for not having his habits in Suhana khan aryan khan and abram khan
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
करियर को लेकर कोई दबाव नहीं
शाहरुख खान ने कहा कि उनके अबराम और सुहाना के गालों पर डिंपल पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे वही करें जिससे उन्हें खुशी मिले। वे जो चाहें बन सकते हैं। वह अपने बच्चों को अभिनेता या इंजीनियर बनने के लिए कभी नहीं कहते हैं।

Junaid Khan: इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं जुनैद खान, बोले- 'मुझे प्रैक्टिकल लाइफ पसंद है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan I am thankful to God actor for not having his habits in Suhana khan aryan khan and abram khan
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
किंग में नजर आएंगी सुहाना
आर्यन खान और सुहाना खान ने बॉलीवुड में ही आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बात करें शाहरुख खान की तो वह सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसी फिल्म में सुहाना खान ने भी अपने पापा के साथ काम करने का फैसला लिया है। इससे पहले सुहाना खान को 'द आर्चीज' में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Shahrukh Khan I am thankful to God actor for not having his habits in Suhana khan aryan khan and abram khan
शाहरुख खान और बेटा आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर डेब्यू करेंगे आर्यन
वहीं, आर्यन खान ओटीटी पर बतौर निर्देशक डेब्यू करने का मन बना चुके हैं। वे 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं। इस सीरीज का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed