“मैं जिम्मेदारों से अपील करूंगा। इस पर प्रतिबंध लगा दें। इसे हमारे देश में बेचने ही मत दो। अगर लगता है कि ये बच्चों के लिए हानिकारक है तो इसकी बिक्री बंद कर दो। सिगरेट पीना बुरा है तो सिगरेट का उत्पादन की देश में बंद कर दो। अगर लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स बुरी हैं तो उन्हें ऐसा मत होने दो। अगर ये हमारे लोगों को जहर परोस रही हैं, तो इन्हें देश में बनने ही मत दो।” ठीक यही कहा अभिनेता शाहरुख खान ने साल 2006 के उस वीडियो में जो बीते दो दिन से मुंबई में मोबाइल मोबाइल घूम रहा है। इसके ठीक दो दिन पहले नए साल की पूर्व संध्या पर उनके बेटे आर्यन ने शहर के सारे मशहूर युवाओं की एक पार्टी दी और ये पार्टी थी उस व्हिस्की के नाम पर जिसे “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की” का तमगा हाल ही में मिला है। शाहरुख खान और आर्यन खान का ये अपना बनाया व्हिस्की ब्रांड है और इसका प्रचार दोनों मिलकर कर रहे हैं। अब आपको भी 22 साल पुराने वीडियो का एकदम से वायरल होना समझ आ रहा होगा।
Shah Rukh Khan Whisky: अपनी व्हिस्की के लिए पिच बना रहे शाहरुख खान, वायरल वीडियो के पीछे की असली कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:19 PM IST
सार
हाल ही में शाहरुख खान का शराब पर दिया एक पुराना बयान वायरल हुआ। अब इस बयान के वायरल होने की असल कहानी सामने आई है। शाहरुख के पुराने बयान का कनेक्शन उनकी न्यू ईयर पार्टी और बेटे आर्यन की व्हिस्की ब्रैंड से जुड़ता है।
विज्ञापन