{"_id":"6776728c7f1174dcae033561","slug":"bollywood-movies-can-break-record-earnings-in-2025-sikandar-war-2-kantara-chapter-1-the-raja-saab-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Welcome 2025: 'सिकंदर' से लेकर 'वॉर 2' तक, इस साल छप्परफाड़ कमाई करने का दम रखती हैं ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Welcome 2025: 'सिकंदर' से लेकर 'वॉर 2' तक, इस साल छप्परफाड़ कमाई करने का दम रखती हैं ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:05 PM IST
सार
Welcome 2025: इस साल कई सितारों की फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इनमें 'सिकंदर' से लेकर 'वॉर 2' तक शामिल हैं। बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 6
2025 में रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2025 बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए धमाकेदार साबित हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर अंत तक कुछ फिल्में से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस साल छप्परफाड़ कमाई करने का दम रखती हैं...
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारनामा कर सकती है। 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसके सीक्वल के लिए फैंस की बेसब्री दोगुनी हो चुकी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। एक्शन-थ्रिलर प्रेमियों को यह फिल्म मनोरंजन का पूरा डोज देने में सक्षम है।
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 309.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रहा था। अब इसके दूसरे भाग का भी दर्शकों को इंतजार है। फिल्म के निर्देशन में ऋषभ शेट्टी ने जबर्दस्त काम किया है। इस फिल्म से लोगों को उम्मीदें काफी अधिक हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : यूट्यूब
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इसमें जबरदस्त एक्शन और रोमांस और कहानी देखने को मिल सकती है। राम चरण की स्टार पावर और शंकर का निर्देशन इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाने के लिए काफी नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।