{"_id":"621287c57cde38497426c5e7","slug":"shahrukh-khan-new-look-with-long-hair-and-grey-beard-going-viral-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: इंटरनेट पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का न्यू लुक, तस्वीर देख फैंस ने लगाए ये कयास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: इंटरनेट पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का न्यू लुक, तस्वीर देख फैंस ने लगाए ये कयास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:56 PM IST
सार
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों लाइमलाइट से दूर रह रहे हैं। शाहरुख बीते काफी समय से किसी फिल्म में भी नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों लाइमलाइट से दूर रह रहे हैं। शाहरुख बीते काफी समय से किसी फिल्म में भी नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेता की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर में अभिनेता का एक नया लुक देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कई फैंस पेज द्वारा शाहरुख खान की यह अनदेखी तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में शाहरुख काले रंग का टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता इस फोटो में लंबे बाल और सॉल्ट एंड पेपर दाढ़ी में बेहद डेशिंग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से कई लोग कयास लगा रहे हैं कि यह अभिनेता की अगली फिल्म पठान से उनका लुक है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
हालांकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। दरअसल यह फोटो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान से उनके लुक की नहीं है। बल्कि यह अभिनेता की एक पुरानी तस्वीर है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साल 2017 में एक फोटो शूट की है। अभिनेता की इसी पुरानी फोटो को फोटोशॉप किया गया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की यही एडिटेड तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram Post
शाहरुख खान की यह एडिटेड तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। तस्वीर में शाहरुख के लंबे बालों वाला यह नया लुक उनके फैंस के मन भा रहा है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा शाहरुख खान ने अपने अनदेखे सुपर हॉट लुक से हमें स्पीचलेस और ब्रेथलेस कर दिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आप अपनी नजरों को उनसे हटा ही नहीं सकते।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। वहीं अब अभिनेता जल्द ही फिल्म पठान मैं नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।