बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन किसी-न-किसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शाहरुख दिल्ली आए थे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताईं, जिसकी हर ओर चर्चा होनी लगी। दरअसल, शाहरुख एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी और घर मन्नत के बारे में कई राज खोले। शाहरुख ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए बताया कि घर की बॉस उनकी पत्नी गौरी ही हैं और घर में उन्हीं की चलती है।
2 of 4
शाहरुख के घर की बदली गई नेमप्लेट
- फोटो : social media
मन्नत की बॉस हैं गौरी खान
इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने बताया कि उनके घर की लेडी बॉस उनकी पत्नी हैं। घर में बिना उनकी इजाजत के कुछ भी बदलाव नहीं किया जा सकता है। यहां तक कि शाहरुख को भी घर की चीजों को बदलने की अनुमति नहीं है। गौरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अद्भुत इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने घर के हर कोने की सजावट पर बहुत ही बारीकी से काम किया है।
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : social media
मन्नत में हैं इतनी टीवी
मीडिया से बात करते हुए शाहरुख ने मन्नत से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बाते बताईं। उन्होंने बताया कि उनके घर में बहुत सारी टीवी हैं। जिनकी कीमत 30-40 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उनके बेडरूम में एक टीवी लगी है। इसके अलावा अबराम, आर्यन और सुहाना के कमरों में भी एक-एक टीवी लगी हुई है। एक्टर ने अनुमान लगाया कि उनके घर में कुल 11-12 टीवी लगी हुई है।
4 of 4
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख का बंगला मन्नत अपनी शानदार इंटीरियर डिजाइन के लिए काफी फेमस है। लोग इंटरनेट पर अक्सर इस बंगले की तस्वीरें सर्च करते रहते हैं। मुंबई घूमने जाने वाले लोग शाहरुख खान के बंगले को जरूर देखने जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।