IND vs SA: लगातार दूसरे शतक से विराट ने जीता प्रशंसकों का दिल, अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
Social Media Reactions on Virat Kohli's Century: रांची के बाद रायपुर में भी विराट कोहली ने तूफानी प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़ा और प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
विस्तार
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: कोहली ने वनडे विश्व कप के लिए दावा किया मजबूत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक
कोहली का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 84वां शतक है। कोहली पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे और अब उन्होंने इस रिकॉर्ड को और मजबूती दी है। कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सभी से काफी आगे निकल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 100 शतक लगाए हैं।
कोहली ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा 50+ स्कोर बनाया। वहीं, लगातार तीसरे मैच में उन्होंने 50+ स्कोर बनाया। इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 74 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रन की पारी खेली थी। यह 13वीं बार है जब उन्होंने वनडे में लगातार तीन या इससे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाया है। इस प्रारूप में ये सर्वाधिक है। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 10 बार वनडे में लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर बनाए हैं।
कोहली के धमाकेदार प्रदर्शन पर अब प्रशंसक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइये देखते हैं...
Anushka Sharma’s Instagram story for Virat Kohli. ❤️ pic.twitter.com/Jk1ZJQ698s
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 3, 2025
Virat Kohli has scored back-to-back centuries, India could win the 2027 World Cup.#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/vuQjR6r9yh
— mr. ᴩᴀᴛʜᴀᴋ (@mr_pathakshiv) December 3, 2025
Playing only one format has been doing wonders for Virat Kohli
— Parag Mandpe (@ParagMandpe) December 3, 2025
2016 mode activated 😍#ViratKohli𓃵 #INDvSA pic.twitter.com/OlX4LB5YB5
Some flying celebrations are iconic ...
— 5417_ Anjishnu Chakraborty (@5417C43537) December 3, 2025
1.virat Kohli
2. David Warner pic.twitter.com/aYwLhSsbyo
Rohit Sharma and Virat Kohli is still most dependable batsman in team India. 😲
— Anant kishor ( एक भारतीय ) (@anantkispk) December 3, 2025
Both of them performing so well, better than youngsters.
In 1st ODI at Ranchi RoKo scored 192 runs.
In 2nd ODI at Raipur RoKo scored 116 runs.
Another level consistent players. 🥶 pic.twitter.com/wg8lCJYHgq