फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं किंग खान, देखें वीडियो

Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan practice for 63rd filmfare awards performance, dance rehearsal video viral
- फोटो : Instagram

शाहरुख खान जिस महफिल में पहुंच जाएं, वहां रंग जमना लाजमी है। यहीं रंग अब वो 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जमाने वाले हैं। यह अवॉर्ड शो आज रात यानी 20 जनवरी को मुंबई में आयोजित होगा। इसके लिए शाहरुख खान काफी समय से रिहर्सल कर रहे हैं। उनके इस रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

shahrukh khan practice for 63rd filmfare awards performance, dance rehearsal video viral
- फोटो : Instagram

बॉलीवुड के अवॉर्ड शो फिल्म फेयर के 63वें एडिशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार शाहरुख खान और करण जौहर मिलकर इसे होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि अवॉर्ड शो में शाहरुख खान का एक डांस नंबर भी होगा। शाहरुख खान इसी डांस की रिहर्सल कर रहे हैं।  उनकी तैयारियों से पता चल रहा है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। वीडियों में वो कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 

shahrukh khan practice for 63rd filmfare awards performance, dance rehearsal video viral
- फोटो : Instagram

शाहरुख के अलावा इस शो में अक्षय कुमार, सनी लियोन और रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगी। बीते साल की तरह इस साल भी शाहरुख के साथ इस शो एंकरिंग की कमान उनके बेस्ट फ्रेंड और फिल्ममेकर करण जौहर संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan practice for 63rd filmfare awards performance, dance rehearsal video viral
- फोटो : Instagram

इस अवॉर्ड शो के लिए नॉमिनेशन कुछ समय पहले ही सामने आ गए थे। एक तरफ जहां वरुण धवन, आलिया भट्ट की बद्रीनाथ की दुल्हनिया को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं, वहीं आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को नौ कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन
shahrukh khan practice for 63rd filmfare awards performance, dance rehearsal video viral
- फोटो : Instagram

शाहरुख फिल्मों की व्यस्तता से लेकर छोटे पर्दे और अवॉर्ड समारोह में भी उपस्थित रहते हैं। बड़े-बड़े समारोह को होस्ट करने का उन्हें काफी अनुभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल शाहरुख को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। उनके साथ अक्षय कुमार, रितिक रोशन और वरुण धवन भी इस अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।
 

 

#FastRepost from @pinkvilla by @fastrepost_app ••• SRK rehearsing for his performance at Filmfare Awards! @pinkvilla 😘 . . #shahrukhkhan #srk #bollywood #filmfareawards #dance #rehearsal #performance #fashion #style #glam #pinkvilla

A post shared by SRK Universe Malaysia (@srk.malaysia) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed