सब्सक्राइब करें

VIDEO: अमिताभ-शाहरुख का ये फनी वीडियो खूब हो रहा वायरल, शहंशाह-बादशाह ने जमकर की कॉमेडी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 09 Mar 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan shares a funny video with amitabh bachchan viral
bollywood

बॉलीवुड फिल्मों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी हमेशा से हिट रही है। अब ये जोड़ी सोशल मीडिआ पर भी धमाल मचा रही है। दरअसल, किंग खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अमिताभ बच्चन के साथ हैं। यह एक फनी वीडियो हैं जिसमें हिंदी सिनेमा के 'शहंशाह' और 'बादशाह' जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। 

shahrukh khan shares a funny video with amitabh bachchan viral
bollywood

शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'एक कीमती पल अमिताभ बच्चन के साथ, इतना सारा प्यार और मस्ती और हमने बाते भी की, यह पहली बार है जब हमने एक सेल्फी वीडियो बनाया है।' बात करें वीडियो की बता दें कि वीडियो की शुरुआत पहले ये दो सुपरस्टार बातें करते हैं। बिग बी, किंग खान से कहते हैं कि आपके साथ यह वीडियो करना मेरे लिए गर्व की बात है, आपके साथ हमने कई फिल्में तो की हैं लेकिन कभी इस तरह का वीडियो शेयर नहीं किया है। ' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

T4018 - एक ऐतिहासिक पल @amitabhbachchan sir के साथ | Amidst all the fun, love and talk...we also have a selfie video together!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

shahrukh khan shares a funny video with amitabh bachchan viral
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

बिग बी ने इस वीडियो को शाहरुख खान से छापने की भी अपील की। बिग बी ने कहा 'ये मेरे लिए ऐतिहासिक है, वहीं, बीच में शाहरुख बोल पड़ते हैं और कहते हैं सर ये तो मेरे लिए ऐतिहासिक है और मेरी यह तमन्ना था कि मैं आपके साथ आपका एक गाना भी गाऊं, सर आपकी ही फिल्म का गाना 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' मैं चाहता हूं कि आप मेरे संग इस गाने को गाएं।' इसके बाद दोनों ने गाना शुरू किया।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rishtein mein to ye sabke baap lagte hai aur naam bhi hai Shahenshah @amitabhbachchan . But ye chicken wali baat abhi tak dimag mein settle nahi hui #BadlaUnplugged coming soon. @taapsee #sujoyghosh @RedChilliesEnt #AzureEntertainment

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan shares a funny video with amitabh bachchan viral
amitabh and shahrukh

लेकिन मजे की बात तो यह है कि गाना गाने के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स  मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहे। जैसे ही इनके सुर ऊपर-नीचे हुए वैसे ही दोनों ने मजाक करना शुरु कर दिया। वहीं, जब शाहरुख खान ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया तो उनके फैन्स को यह बहुत पसंद आया और वह इस जमकर लाइक कर रहे हैं।  

विज्ञापन
shahrukh khan shares a funny video with amitabh bachchan viral
badla, captain marvel - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार शाहरुख के प्रोड्क्शन वाली फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह एक सस्पेंस ड्रामा मूवी है। बदला के साथ हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल भी रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में कैप्टन मार्वल फिल्म बदला से आगे चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed