फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक: बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रख चुके हैं आर्यन खान, इन पांच फिल्मों में किया काम

Thu, 07 Oct 2021 05:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan has worked in these five films
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अभिनेता के बेटे आर्यन खान रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे उस जहाज में मौजूद थे, जहां पर रेव पार्टी चल रही थी। इस पार्टी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापेमारी की थी, जिसके बाद से ही आर्यन एनसीबी की कस्टडी में हैं। आर्यन खान से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की, जिसमें आर्यन ने ड्रग्स लेने की बात भी कबूल की। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का करियर फिल्मी दुनिया में शुरू होने से पहले ही बर्बाद हो गया है। 

ये बात सच है कि, आर्यन खान अपने पिता की तरह एक सुपरस्टार अभिनेता नहीं बनना चाहते हैं, लेकिन वह फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, जिसकी तैयारी उन्होंने विदेश से की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि, आर्यन खान सालों पहले ही बॉलीवुड में एंट्री मार चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि, आर्यन खान किन-किन फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Shahrukh Khan son Aryan Khan has worked in these five films
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी अलविदा ना कहना
बहुत कम लोग जानते हैं कि, आर्यन खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अपने पिता शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल किया था।
 

Shahrukh Khan son Aryan Khan has worked in these five films
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी खुशी कभी गम
शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' नहीं देखी होगी। इस फिल्म में शाहरुख के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, इसी फिल्म में आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान के बचपन का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan has worked in these five films
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

हम है लाजवाब
आर्यन खान ने फिल्मों में अपनी आवाज का हुनर भी दिखाया है। उन्होंने सालों पहले रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'हम है लाजवाब' में बतौर वॉयस ओवर आर्टिस्ट काम किया था। खास बात ये है कि, इस फिल्म में अपनी आवाज देने के बाद आर्यन ने बेस्ट डबिंग चाइल्ड वॉयस आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan has worked in these five films
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

द लायन किंग
आर्यन खान ने 'हम है लाजवाब' के बाद फिल्म 'द लायन किंग' में भी अपनी आवाज का जादू दिखाया था। इस फिल्म में भी आर्यन ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने इस फिल्म के किरदार सिंबा के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed