फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan Supports Aryan Khan: ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान का सपोर्ट, 20 लाख लोगों ने पोस्ट पर दिया रिएक्शन

Thu, 07 Oct 2021 04:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 07 Oct 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan supports Aryan Khan and saystrust the light within gets brutally trolled
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतरने पर ऋतिक रोशन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्यन खान को समर्थन देने पर ऋतिक रोशन की अच्छी-खासी क्लास लगाई है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने अपनी इमेज डाउन कर ली है। एक यूजर ने ऋतिक रोशन को लिखा, अगर आर्यन खान ने गलती की है, तो सजा मिलनी चाहिए। सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी, मीका सिंह और ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। 



ऋतिक रोशन के पोस्ट पर 20 लाख लोगों ने रिएक्शन दिया है।


 

Hrithik Roshan supports Aryan Khan and saystrust the light within gets brutally trolled
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था ऋतिक रोशन ने?
ऋतिक ने आर्यन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उनकी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय आर्यन। जिंदगी, एक अनोखे सफर की तरह है। लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है और यही इसकी अच्छाई है। जिंदगी कभी-कभी आपके सामने सबसे मुश्किल बॉल फेंकती है, पर भगवान दयालु हैं। सबसे मजबूत लोगों को ही सबसे टफ बॉल खेलने के लिए देते हैं। आपको तब ही चुना जाता है, जब आप अराजकता के बीच इस दबाव को महसूस करके खुद को संभाल सकते हैं। 

Hrithik Roshan supports Aryan Khan and saystrust the light within gets brutally trolled
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन ने आर्यन खान से कहा, खुद को तपने दो, लेकिन थोड़ा ही.. गलतियां, असफलताएं, जीत और सफलता...सभी एक समान है। मैं आपसे वादा करता हूं, यह समय आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। आपको शैतान की आंखों में देखना है और अपने आप को शांत रखना है। शांत रहें। ये पल आपके कल को मजबूत करने वाले हैं। कल एक शानदार सूरज चमकने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan supports Aryan Khan and saystrust the light within gets brutally trolled
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई ऋतिक की क्लास
ऋतिक का आर्यन के समर्थन में खड़ा होना सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं भा रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि ऋतिक रोशन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। एक यूजर ने लिखा- आप मेरी प्रेरणा है लेकिन आपकी इस पोस्ट ने आपको डाउन कर दिया है...माफ करें।  एक यूजर ने लिखा, आर्यन बच्चा हो, ऐसा एक्ट मत करो। वह परिपक्व है और यह जानता है कि क्या सही है और क्या गलत? अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे भुगतना पड़ेगा। कानून की नजर में सब समान हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan supports Aryan Khan and saystrust the light within gets brutally trolled
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गोवा जाने वाले एक जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आर्यन खान और उनके दो अन्य दोस्तों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी की हिरासत में 7 अक्तूबर तक के लिए भेज दिया गया था। आर्यन खान के ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद कमाल आर खान ने भी खुलकर शाहरुख और उनके बेटे का समर्थन किया था और एनसीबी पर कई तरह के सवाल खड़े किये थे। वहीं, मीका सिंह का भी कहना था कि एनसीबी को सिर्फ आर्यन खान ही क्रूज पर दिखा..हद है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed