शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन अपने लुक्स से वह खूब लाइम लाइट खींचते हैं। उन्हें अक्सर सेलेब्स की पार्टी आदि में भी स्पॉट किया जाता है। अब सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय के बर्थडे बैश में मीरा राजपूत, मौनी रॉय, अंशुला कपूर के साथ आर्यन खान भी पहुंचे।
Aryan Khan: सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान, ये सितारे भी आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित राय की बर्थडे पार्टी में कूल बाइब्स के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक हुडी टीमअप की थी। हालांकि इस दौरान आर्यन खान ने कैमरे के लिए कोई पोज नहीं दिया और कार से निकलकर सीधे पार्टी वेन्यू के अंदर चले गए।
Bigg Boss: 'बिग बॉस' में राखी से मिलने पहुंचे बॉयफ्रेंड आदिल, सबके सामने इस अंदाज में किया प्रपोज
पार्टी में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी पहुंचीं थीं। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट ब्रालेट ड्रेस में ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी ब्लैक ड्रेस में कमाल की लगीं। इस दौरान उन्होंने कैमरे के लिए भी पोज दिया।
Abhishek Bachchan: 'अमिताभ जितने टैलेंटेड नहीं हैं अभिषेक', तस्लीमा नसरीन के ट्वीट पर एक्टर ने दिया करारा जवाब
मौनी रॉय ने मोहित राय की बर्थडे पार्टी में पति सूरज नांबियार संग शिरकत की। ब्लैक की ट्यूनिंग में दोनों ही स्टनिंग लुक में नजर आए। जहां मौनी ने ब्लैक वन शोल्डर आउटफिट पहना था तो वहीं सूरज नांबियार ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग पेंट्स में दिखाई दिए। इस दौरान मौनी रॉय पति सूरज नांबियार पर प्यार बरसाती नजर आईं।
Pathaan Controversy: पठान से पहले भी विवादों में फंसीं SRK की फिल्में, लिस्ट में ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान
बात करें आर्यन खान की तो वह एक निर्देशक और लेखक के रूप में शोबिज में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद पीआईएल दायर कर इसको चुनौती दी गई थी लेकिन कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद इस याचिका को वापस ले लिया गया।