फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Debut: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने शुरू की अपनी नई पारी, बतौर निर्देशक करेंगे डेब्यू

Tue, 12 Apr 2022 02:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan to debut as a writer and director for amazon prime web series
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : social media

मनोरंजन जगत में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की निगाहें शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के डेब्यू पर टिकी हैं। सभी प्रशंसक आर्यन के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान कई बार इस बात का खुलासा सबके सामने कर चुके हैं कि आर्यन अपना करियर एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते हैं, बल्कि वह निर्देशन और लेखन में अपना हाथ अजमाना चाहते हैं। अब बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि आर्यन ने अपने सपनों की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए अमेजन प्राइम वीडियो के अगले प्रोजेक्ट के लिए बतौर निर्देशक और लेखक काम करना शुरू कर दिया है। 

Shahrukh Khan son Aryan Khan to debut as a writer and director for amazon prime web series
आर्यन खान - फोटो : social media

वेब सीरीज का करेंगे निर्देशन 
पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन का नाम आने के कारण ऐसा लगने लगा था कि अब उनका बॉलीवुड डेब्यू ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। हालांकि खबरों की माने तो इस केस की वजह से आर्यन खान की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। अब आर्यन मुंबई के एक स्टूडियो में एक वेब सीरीज के लिए एक टेस्ट शूट कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान इस वेब सीरीज का निर्देशन करते हुए भी नजर आ सकते हैं।  

Shahrukh Khan son Aryan Khan to debut as a writer and director for amazon prime web series
आर्यन खान - फोटो : social media

फुल एक्शन में दिखे आर्यन 
गौरतलब है कि आर्यन प्रोजेक्ट का निर्देशन करने के साथ ही इसका लेखन भी करेंगे। बीते शुक्रवार और शनिवार को आर्यन ने इसका टेस्ट शूट पूरा कर लिया है। इस टेस्ट शूट की खास बात यह है कि इस दौरान इस युवा फिल्म निर्माता फुल एक्शन में दिखाई दिए। आर्यन ने इस शूट में फुल चार्ज लिया क्योंकि वह चाहते थे कि शूट शुरू होने से पहले प्रोजेक्ट को पूरी तरह से समझ लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan to debut as a writer and director for amazon prime web series
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

नर्वस हैं आर्यन खान 
आर्यन इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन उत्साहित होने के साथ-साथ वह नर्वस भी हैं। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के प्री-प्रोड्क्शन का काम भी शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग की फाइनल डेट्स सबके सामने आ जाएंगी। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan son Aryan Khan to debut as a writer and director for amazon prime web series
प्रिट कमानी - फोटो : social media

प्रिट कमानी भी किए गए स्पॉट 
फिल्म 'जर्सी' और 'मटका' स्टारर प्रिट कमानी को वेब सीरीज के सेट पर आर्यन खान के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि प्रिट इस सीरीज में काम करते दिखाई देंगे या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed