फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म निर्देशन में इसलिए नहीं आ रहे शाहरुख, बोले- 'थोड़ा और इंतजार करना होगा'

Tue, 22 Jan 2019 10:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 22 Jan 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan speaks up on film directions
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष के अंत में रिलीज हुई शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' भले ही ज्यादा कमाल ना कर पाई हो लेकिन शाहरुख अभी भी अपने  फैन्स के दिलों में जगह बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि किंग खान फिल्म डायरेक्शन में हाथ आजमाने को लेकर उत्सुक हैं। ऐसे में यह बात सामने आ रही है कि शाहरुख ने इस सवाल पर अपनी राय रखी है...

shahrukh khan speaks up on film directions
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife

बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक फिल्म डायरेक्शन को लेकर शाहरुख खान खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन करने के लिए अकेलेपन में रहना पड़ता है और वह इसके लिए फिलहाल फिट नहीं बैठते हैं। किंग खान का मानना है कि यही कारण है कि वो अपने फिल्मों के निर्दशकों से बेहद लगाव रखते हैं। 

shahrukh khan speaks up on film directions
shahrukh khan fan - फोटो : अमर उजाला

जब किंग खान से फिल्म निर्दशन पर एक और सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ' अभी तो बिल्कुल भी नहीं यार, मेरे लिए निर्दशन में इस वक्त आना बेहद मुश्किल है, हालांकि मैं जानता हूं कि फिल्म की कहानी कैसी होनी चाहिए लेकिन मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है,  वास्तव में फिल्म निर्देशन करना अभी मेरे लिए चैलेंजिंग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan speaks up on film directions
abram

शाहरुख खान ने निर्देशन ना करने के पीछे की वजह में बताया कि फिलहाल उनका छोटा बेटा अबराम बहुत छोटा है। निर्देशन के काम में आने के बाद से उन्हें दो साल के लिए एक कमरे में बंद होना पड़ेगा। क्योंकि कुछ भी लिखने के लिए अकेलापन चाहिए होता है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बेटे अबराम को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखना चाहते हैं।  शाहरुख ने अंत में कहा कि निर्देशन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
shahrukh khan speaks up on film directions
zero - फोटो : instagram

बता दें कि बीते वर्ष 2018 को क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। फिल्म आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक बार फिर नजर आई थीं। इससे पहले ये तिकड़ी फिल्म 'जब तक है जान' मे ंदेखी गई थी। बता दें कि फिल्म 'जीरो' शाहरुख खान की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उनकी इस फिल्म से उनका स्टारडम खतरे में आ गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed