शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर अब तक बहुत से लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। अब तक कई राज्यों में इस फिल्म का विरोध देखने को मिला है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है।
Pathaan: पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर अभय देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- यह अकल्पनीय नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हंगामा 'अकल्पनीय' नहीं है क्योंकि यह पहले भी हो चुका है। बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह अकल्पनीय नहीं है। यदि आप आज की दुनिया को देखें तो यह ध्रुवीकृत हो चुका है। अगर आप किसी चीज को मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से कर सकते हैं। यह संभव है। बहुत से लोगों ने इसे पहले भी किया है और आगे भी करते रहेंगे।"
Urfi Javed: नहीं थम रहा उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर विवाद, अब महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस
उन्होंने आगे कहा कि हम एक ध्रुवीकृत दुनिया में रहते हैं। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया और तकनीक सूचनाओं को तेजी से पहुंचती है, लेकिन यह बड़े स्तर पर गलत सूचना भी देती है। अभय के मुताबिक 50 साल के बाद जब लोग पीछे मुड़कर इस बायकॉट कल्चर को देखेंगे तो अपनी मूर्खता पर हंसेंगे। अभय जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर में नजर आएंगे। इस सीरीज में राजश्री देशपांडे भी हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह वेब सीरीज 13 जनवरी को रिलीज होगी।
Taaza Khabar: भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने किया ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
पठान की बात करें तो यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग-बैंग और वॉर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
Filmy Wrap: ‘शहजादा’ बन लुभाने आ रहे कार्तिक और बदनामी को पवन सिंह ने बताया भाग्य, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें