फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के बादशाह को मिली धमकी, कहा - 'शाहरुख खान यहां आए तो मुंह पर फेंक देंगे...'

Fri, 23 Nov 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan threatens by Kalinga Sena says not to come in Odisha otherwise will throw ink on face
Shahrukh Khan

बॉलीवुड के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी तो वहीं अब निशाने पर किंग खान भी आ गए हैं। शाहरुख खान को ओडिशा के एक संगठन ने धमकी दी है। साथ ही कहा है कि अगर हॉकी वर्ल्ड कप में आए तो उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी। 

Shahrukh Khan threatens by Kalinga Sena says not to come in Odisha otherwise will throw ink on face
shahrukh khan - फोटो : twitter

बॉलीवुड के बादशाह को यह धमकी कलिंगा सेना के मुखिया हेमंत रथ ने दी है। हेमंत ने कहा - '17 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यहां के लोगों का अपमान किया गया था। संगठन ने इससे संबंधित 1 नवंबर को रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी।' 

Shahrukh Khan threatens by Kalinga Sena says not to come in Odisha otherwise will throw ink on face
Shahrukh Khan - फोटो : twitter

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। जब किंग खान की 'अशोका' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ही ओडीशा से इस फिल्म को हटा दिया गया था। जिसकी वजह इस फिल्म का विरोध था। ओडीशा में हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से शुरू हो रहा है जो कि 16 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan threatens by Kalinga Sena says not to come in Odisha otherwise will throw ink on face
Shahrukh Khan and Naveen - फोटो : twitter

इस वर्ल्ड कप में शरीक होने के लिए ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख खान को निमंत्रण भेजा था। यह वर्ल्ड कप ओडीशा के कलिंगा स्टेडियम में होगा। हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफीशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नजर आए थे। एंथम सॉन्ग के टीजर में किंग खान की मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद शाहरुख खान ने उनका शुक्रिया भी किया था। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan threatens by Kalinga Sena says not to come in Odisha otherwise will throw ink on face
ashoka film - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'अशोका' फिल्म में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था। जबकि गौरी खान और जूही चावला ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed