बॉलीवुड में अब फिल्में 100 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप हो जाती हैं। नए जमाने का दर्शक अच्छे कॉटेंट वाली फिल्मों को पसंद करता है, फिर चाहे उनमें कोई भी हीरो क्यों न हो। यही वजह है कि नए एक्टर्स बाजी मार रहे हैं और पुराने सुपर स्टार का नाम इस लिस्ट से गायब होता जा रहा है। कुछ एक्टर्स कई फिल्में करने के बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाते, वहीं कुछ सिर्फ एक फिल्म करके ही सुपह हिट हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी पहली फिल्म ही पर्दे पर हिट हुई।
पहली ही फिल्म से रातों रात सुपर स्टार बन गए थे ये 5 एक्टर, नंबर 3 तो है बॉलीवुड का किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1995 में आई फिल्म बरसात से बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया और पर्दे पर यह सुपर हिट रही। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। अपनी ओपनिंग फिल्म से ही दोनों स्टार्स रातों-रात हिट हो गए।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर भी नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की खास बात ये थी कि इसके सेकेंड हाफ में शाहरुख की एंट्री हुई थी। इसके बावजूद भी उनके रोल को काफी पसंद किया गया और फिल्म सुपर हिट रही। बता दें कि पहले शाहरुख वाला रोल अरमान कोहली कर रहे थे।
अजय देवगन
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन ने साल 1993 में फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से अजय देवगन छा गए थे। इस फिल्म में अजय के अमरीश पुरी और मधु भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उस दौर की इस फिल्म को सबसे शानदार फिल्मों में गिना जाता है।
टाइगर श्रॉफ
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती से जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में टाइगर का एक्शन देख लोगों ने दातों तले उंगलिया दबा लीं थीं। टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसी छाप छोड़ी कि वो एक सुपर स्टार की कैटेगरी में आ गए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई।

कमेंट
कमेंट X