दावोस में इस समय बहुत ठंड है लेकिन बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने इस ठंडे माहौल को प्यार की गर्माहट से सुखद बनाने का संदेश दिया है। आपको बता दें कि 24वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार समारोह में सम्मान लेने पहुंचे सुपरस्टार शाहरुख खान को अल्पाइन रिसॉर्ट शहर में प्यार और दोस्ती की गर्माहट महसूस होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी के दावोस पहुंचने से पहले शाहरुख खान ने कह दी थी ये बात, तुरंत हो गई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने सर्द माहौल को देखते हुए ट्वीट किया- 'भाई साहब काफी ठंड है। उम्मीद है यहां सभी को प्यार और दोस्ती से गर्माहट मिलेगी। विश्व आर्थिक मंच पर सम्मान के लिए धन्यवाद। दावोस डायरीज।' शाहरुख खान ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके बैकग्राउंड में बर्फ नजर आ रही है। इसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी भी दावोस पहुंच गए हैं। लोगों ने शाहरुख खान के ट्वीट को पीएम मोदी के आगमन से जोड़ दिया है और वह वायरल हो रहा है।
Bhai Sahib kaafi thand hai!!! Hope to find some love & friendship to keep me warm here. Thank u @wef for the honour & having me over. #DavosDiaries pic.twitter.com/4xaQQ3qNbJ
शाहरुख को 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवार्ड्स में सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के ग्लोब चेहरों में से हैं। वह एक एनजीओ के संस्थापक भी हैं जो एसिड हमलों और गंभीर रूप से जलीं महिलाओं को चिकित्सा उपचार, कानूनी सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास और आजीविका की मदद करता है।
वह बच्चों के विशेष अस्पताल वार्डो के निर्माण में भी मदद करते हैं और उन्होंने बच्चों के कैंसर के उपचार के लिए नि: शुल्क बोर्डिंग के साथ चाइल्डकेयर केंद्र का समर्थन भी किया है। इस वर्ष, विश्व आर्थिक मंच का हिस्सा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने हैं। साल 1997 के बाद से पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे।