शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें उनका छोटा बेटा अबराम गणेश मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर खड़ा है। इस तस्वीर को कुछ लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने कहा मुस्लिम होते हुए गणेश पूजा मना रहे हैं। गणेश उत्सव मनाने पर लोगों ने शाहरूख खान को जमकर ट्रोल किया।
शाहरुख खान ने मनाया गणेश उत्सव ,स्वरा ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन ट्रोल्स को स्वरा भास्कर ने ट्विटर के जरिए करारा जवाब दिया है। बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए पहचान रखने वाली स्वरा ने ट्रोल्स की बोलती बंद करती दिखीं। उन्होंने कहा 'कई कट्टर मुस्लिमों के जरिए शाहरुख खान को गणेश चतुर्थी मनाने पर ट्रोल करना दिखाता है कि अल्पसंख्यकों के बीच भी कुछ बेवकूफ लोग मौजूद हैं। हालांकि, हमें इस बात में राहत महसूस करना चाहिए कि भले ही हमारा धर्म अलग हो लेकिन बेवकूफी के मामले में हम सभी एक हैं।'
Sunday afternoon...for no apparent reason...feel like being a Parent Philosopher. This is to Thank the kids not to give advice to parents... pic.twitter.com/UR5GEwUVwb
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 16, 2018
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म 'वीर दे वैडिंग' में सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में इनके मास्टरबेसन सीन के लिए जमकर ट्रोल किया गया था, उस वक्त भी स्वरा ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी थी।