देवगन फिल्म्स, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में लगी हुई है। तकरीबन 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने अपनी रिलीज के 20 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
2 of 5
शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास बहल द्वारा निर्देशित मूल फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसके दूसरे भाग की घोषणा जल्द होने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'अजय और विकास शैतान को मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं और उन्हें दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं।' अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज अभिनीत फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। संभावना है कि मूल फिल्म के कलाकार ही भाग दो में भी दिखाई देंगे।
3 of 5
'शैतान'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'शैतान', 2023 की गुजराती फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है। यह अलौकिक हॉरर थ्रिलर रीमेक, काले जादू की बुराई पर जीत हासिल करने वाले एक परिवार की कहानी है। दूसरी किस्त की कहानी के बारे में विवरण साझा करते हुए, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, 'आगे की कहानी कोकम, महाराष्ट्र पर आधारित होगी, जो राज्य के काले जादू केंद्र के रूप में लोकप्रिय है। कहानी काले जादू की अधिक जटिलताओं और ऊर्जा के इर्द-गिर्द विकसित होगी।'
Junaid Khan: विश्व रंगमंच दिवस पर आमिर के लाडले ने फैंस को दिया तोहफा, इस नाटक के जरिए जीतेंगे दर्शकों का दिल
4 of 5
'शैतान'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के अनुसार, 'शैतान 2 किसी दूसरे परिवार को निशाना बनाए जाने के बारे में नहीं है, बल्कि काले जादू का एक अलग एंगल होगा, जिसे निर्माता तलाशना चाहते हैं।' जब फिल्म के प्रमुख अभिनेताओं में से एक, जानकी बोदीवाला से टिप्पणी मांगी गई, तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, आप जानते हैं कि फिल्म निर्माता कैसे काम करते हैं, है ना? कभी-कभी विवरणों को सही समय तक गुप्त रखना बेहतर होता है।' हालांकि, इन खबरों पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
Guneet Monga: '12वीं फेल' देखने के बाद फूट-फूटकर रोईं गुनीत मोंगा, बोलीं- अगर 15-20 साल पहले देखी होती तो...
5 of 5
शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की कुछ चर्चित फिल्में पाइपलाइन में हैं। 'शैतान' के बाद उनकी फिल्म 'मैदान', 'सिंघम अगेन 'औरो में कहा दम था' और 'रेड 2' रिलीज के लिए कतार में हैं। ऐसे में 'शैतान 2' को लेकर चल रही चर्चा से यकीनन अजय देवगन के फैंस का उत्साह बढ़ेगा।
Sara Ali Khan Interview: डंके की चोट पर बोलीं सारा अली खान, देश को एक क्रांति की और जरूरत है