फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti-Shivangi: जब 'खलनायक' की प्रेम कहानी में आया असली विलेन, ऐसे पूरी हुई शक्ति-शिवांगी के प्यार की दास्तां

Thu, 12 Jan 2023 08:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Jan 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor and Shivangi Kolhapure marriage anniversary know about their love story
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में खूंखार खलनायक और कॉमेडियन का किरदार निभा चुके शक्ति कपूर की अदाकारी के तो सब दीवाने हैं। फिल्मों में उन्होंने विलेन बनकर प्रेमी जोड़ों को अलग करने का काम किया है। शक्ति कपूर फिल्मों में कई प्रेमी जोड़ियों की जिंदगी में बवाल मचा चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रील लाइफ में प्यार के दुश्मन बने शक्ति कपूर असल जिंदगी में बेहद ही रोमांटिक हैं। फिल्मों में भले ही उन्होंने प्रेमी जोड़ों की जिंदगी में कांटे बिछाए हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह खुद प्यार के मुरीद हो चुके हैं। अपनी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे के साथ शक्ति कपूर की प्रेम कहानी बेहद ही खूबसूरत रही हैं। आज शक्ति और शिवांगी की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी की दास्तां सुनाने जा रहे हैं...

Shakti Kapoor and Shivangi Kolhapure marriage anniversary know about their love story
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई पहली मुलाकात
यह बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर शक्ति और शिवांगी की पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात के बाद शक्ति और शिवांगी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि इस फिल्म के जरिए ही दोनों की किस्मत बदल जाएगी।

खूबसूरती में बेटी को टक्कर देती हैं उर्फी जावेद की मां

Shakti Kapoor and Shivangi Kolhapure marriage anniversary know about their love story
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

'किस्मत' ने दिया साथ
फिल्म 'किस्मत' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन शक्ति और शिवांगी के सीन की शूटिंग अलग-अलग दिनों पर रखी गई थी। ऐसे में दोनों की सेट पर मुलाकात नहीं हो रही थी तो फिर प्यार कैसे हुआ? किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। कुछ दिक्कतों की वजह से फिल्म की शूटिंग की तारीखों में देरी हो रही थी, जिसके बाद शूटिंग जल्दी खत्म करने के लिए शक्ति और शिवांगी के शूट की तारीखों को एक ही दिन रखा जाने लगा। फिर क्या था, दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए, लेकिन इस दोस्ती को प्यार में बदलने पर देर भी नहीं लगी। एक तरफ 'किस्मत' हिट हुई, वहीं दूसरी तरफ किस्मत ने शक्ति और शिवांगी की जोड़ी बना दी थी। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर दीवाने हुए कि उन्होंने तुरंत ही शादी का फैसला ले लिया।

Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor and Shivangi Kolhapure marriage anniversary know about their love story
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

भागकर की शादी
दोनों ने शादी का फैसला तो ले लिया था, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। शिवांगी के घरवालों को शक्ति के साथ अपनी बेटी का रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन कहते हैं न कि प्यार का पंछी बंधन नहीं देखता... बस पिंजरा तोड़कर उड़ जाता है। कुछ ऐसा ही शक्ति और शिवांगी की प्रेम कहानी में भी हुआ। शक्ति के साथ बेटी के रिश्ते की बात सुनकर शिवांगी के माता-पिता आग बबूला हो गए और उन्होंने गुस्से में शिवांगी को एक कमरे में बंद कर दिया। अपने प्यार से मिलने के लिए शिवांगी बचते-बचाते घर से भाग निकलीं। इसके बाद दोनों ने भागकर साल 1982 में शादी कर ली।

The Kapil Sharma show: खान सर ने शो में सुनाए गरीब बच्चों की पढ़ाई की ललक के किस्से, कपिल शर्मा भी हुए भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed