फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Kapoor Birthday: 70 साल के हुए शक्ति कपूर, विलेन के रोल के लिए बदला था नाम

Fri, 03 Sep 2021 10:59 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Sep 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday Shakti Kapoor turns 70 he changed his name for  the role of villain
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार के लिए अपना नाम बदलने वाले मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। वो 70 साल के हो गये हैं। हालांकि, शक्ति कपूर अपने हर साल के जन्मदिन पर एक साल बड़े होने की अवधारणा में भरोसा नहीं करते हैं। उनका मानना है कि उनका ऊर्जा का स्तर किसी युवा से कम नहीं है। शक्ति कपूर को इंडस्ट्री में अपने निगेटिव रोल्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेता कादर खान के साथ उनकी जोड़ी 80 और 90 के दशक में बेहद लोकप्रिय रही। साल 2011 में शक्ति कपूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आये थे।



उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को हुआ। हालांकि, कम ही सिनेप्रेमी  यह बात जानते हैं कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनली सिकन्दरलाल कपूर था, और उन्होंने फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए अपना नाम शक्ति कपूर रख लिया था।

Shakti Kapoor Birthday Shakti Kapoor turns 70 he changed his name for  the role of villain
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनॉट प्लेस में दर्जी की दुकान चलाते थे पिता
शक्ति कपूर के पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 से की और 80 और 90 के दशक की फिल्मों में शक्ति कपूर का किरदार चाहे वो विलेन का हो या फिर कॉमेडी का, बेहद मशहूर हुआ।

 

Shakti Kapoor Birthday Shakti Kapoor turns 70 he changed his name for  the role of villain
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम

नाम बदलने के पीछे की कहानी
शक्ति कपूर के नाम बदलने के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सुनील दत्त ने शक्ति कपूर को संजय दत्त स्टारर फिल्म रॉकी में विलेन का रोल ऑफर किया, तो उन्हें अपना नाम सुनील कपूर विलेन की तरह नही लगा। ये ही वजह रही कि उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया, जो आने वाले कुछ सालों में दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday Shakti Kapoor turns 70 he changed his name for  the role of villain
शक्ति कपूर - फोटो : Instagram
एक बार ‘द कपिल शर्मा’ के शो में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ ने अपने करियर की शुरुआत का किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार उनकी कार अभिनेता फिरोज खान की कार से टकरा गई थी। ये ही वो टक्कर थी, जिसके कारण उनकी जिंदगी में बदलाव आया। शक्ति कपूर ने इस पूरे वाकया को याद करते हुए कहा कि एक बार मुंबई में उनकी कार की टक्कर एक मर्सडीज से हुई, जिसमें से एक लंबा और खूबसूरत शख्स बाहर निकला, जो फिरोज खान था।
विज्ञापन
Shakti Kapoor Birthday Shakti Kapoor turns 70 he changed his name for  the role of villain
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

फिर क्या था? शक्ति कपूर ने फिरोज खान को बताया कि वह ‘फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ पुणे’ से हैं और उनके पास एक्टिंग का डिप्लोमा है। बातों ही बातों में उन्होंने फिरोज खान से फिल्म में एक रोल के लिए विनती कर डाली और फिर फिरोज खान वहां से चले गये। बाद में शक्ति अपने दोस्त के.के शुक्ला से मिलने उनके घर पहुंचे, जो कि फिरोज खान के साथ फिल्म ‘कुर्बानी’ के लिए काम कर रहे थे। इसके बाद शक्ति कपूर ने फिरोज खान को फोन लगाया और इस तरह उन्हें ‘कुर्बानी’ फिल्म में विक्रम का रोल मिला। शक्ति कपूर दिल्ली यूनवर्सिटी के करोड़ी मल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। उनकी शादी शिवानी कपूर से हुई और सिद्धार्थ कपूर और श्रद्धा कपूर उनके बच्चे हैं। उनकी शुरुआती फिल्म रॉकी और कुर्बानी अपने जमाने में सुपर हिट साबित हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। शक्ति कपूर एक अच्छे मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। उनके डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed