{"_id":"5d6e05798ebc3e0152558252","slug":"shakti-kapoor-did-job-at-sunil-dutt-house-thereafter-he-bacame-famous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील दत्त के घर 1500 रुपये की नौकरी करते थे शक्ति कपूर, एक हादसे से बदल दी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील दत्त के घर 1500 रुपये की नौकरी करते थे शक्ति कपूर, एक हादसे से बदल दी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक विलेन हुए जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड के हीरो से भी ज्यादा नाम कमाया। उन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर। फिल्मों में लड़कियों को परेशान कर बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बनने वाले शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। शक्ति कपूर आज 67 साल के हो गए हैं। शक्ति कपूर जितना अपने खलनायक किरदार के जाने जाते हैं, उतना ही उनकी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट होने के लिए मजबूर भी कर देती हैं।
2 of 5
photoshoot
शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कुर्बानी' से शक्ति को पहचान मिली। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने बताया था कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया। फिल्मी सफर में कई दिग्गजों का आशीर्वाद रहा। इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे लोग रहे।
3 of 5
शक्ति कपूर
- फोटो : Social Media
शक्ति कपूर पर्दे पर जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतनी ही दिलचस्प उनके एक्टर बनने की कहानी भी है। शक्ति कपूर जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब उनका नाम सुनील था जो कुछ समय के लिए करण कर दिया था। बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने उनका नाम बदलकर शक्ति रख दिया। जब शक्ति कपूर के पास कोई काम नहीं था तो सुनील दत्त उन्हें 1500 रुपये महीना देते थे।
इतना ही नहीं विनोद खन्ना के घर पर शक्ति करीब 5 साल तक रहे। एक कार एक्सीडेंट की वजह से शक्ति की मुलाकात फिरोज खान से हुई और उन्हें फिल्म 'कुर्बानी' मिली। और ये वही फिल्म थी जिससे शक्ति को पहचान मिली। हालांकि फिल्म तोहफा में जो आउ ललिता डायलॉग उन्होंने बोला तो किसी को उम्मीद नहीं थी की इसे सदियों तक याद किया जाएगा। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब यह डायलॉग यंगस्टर्स ने देखा और सुना तो वे कॉलेज में भी इसे बोलने लगे। इस कारण कुछ स्टूडेंट्स को जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर अब भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन अपने करियर में वो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। दोनों ने साल 1982 में शादी की थी और उनके दो बच्चे सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। बेटी श्रद्धा कपूर खुद भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।