फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaktimaan: मार्वल के सुपरहीरो को टक्कर देगा शक्तिमान, जानें स्टार कास्ट से लेकर धांसू बजट तक की सारी डिटेल्स!

Sun, 24 Jul 2022 05:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Jul 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan Announcement Starcast Budget and Mukesh Khanna Statement on Movie
शक्तिमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक के लोकप्रिय टीवी शो शक्तिमान जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। फिल्म 'शक्तिमान' पर काम शुरू हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए एक मिनट का वीडियो भी जारी कर दिया है। सोनी पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस प्रोमो वीडियो से लोगों में फिल्म को लेकर बेताबी काफी बढ़ गई है। इस बारे मुकेश खन्ना भी खुलकर बातकर चुके हैं कि इस टीवी शो पर फिल्म बनाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है। आइए जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट पर अब तक क्या-क्या अपडेट आ चुके हैं।

Shaktimaan Announcement Starcast Budget and Mukesh Khanna Statement on Movie
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने बताई सच्चाई

शक्तिमान पर फिल्म को बनने को लेकर लंबे समय से कयास लग रहे थे, लेकिन हाल ही में अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने कंफर्म किया कि इस पर फिल्म बनने जा रही है। बातचीत के दौरान मुकेश ने बताया कि स्पाइडरमैन बनाने वाले इस फिल्म को बना रहे हैं, लेकिन यह सुपरहीरो पूरी तरह से देसी होगा। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फिल्म का निर्देशक कौन होगा? तो उन्होंने बताया कि डायरेक्टर भारतीय होगा क्योंकि कोई विदेशी इस कहानी को समझ नहीं सकेगा।

Shaktimaan Announcement Starcast Budget and Mukesh Khanna Statement on Movie
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगा लीड एक्टर?

फिल्म की घोषणा होते ही लोग इसके लीड एक्टर के बारे में जानने की कोशिश में जुट गए। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया कि फिल्म में रणवीर कपूर लीड रोल निभा सकते हैं। रणवीर के फिल्म में काम करने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि इसके बाद रणवीर की टीम को सामने आकर इस पर सफाई भी देनी पड़ी। एक्टर की टीम ने बताया कि अभी उनके पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं आया है। बता दें कि आधिकारिक तौर अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इसके लीड एक्टर की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan Announcement Starcast Budget and Mukesh Khanna Statement on Movie
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतना होगा फिल्म का बजट

अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने इसके बजट को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म को कम से कम 300 करोड़ में बनाया जाएगा। प्रोमो वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में वीएफएक्स का जमकर इस्तेमाल होने वाला है। इस बातचीत में मुकेश ने यह भी बताया था कि फिल्म की कहानी उन्होंने अपने हिसाब से तैयार कराई है।

विज्ञापन
Shaktimaan Announcement Starcast Budget and Mukesh Khanna Statement on Movie
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ये अभिनेता है जनता की पहली पसंद
हाल ही में इस फिल्म में लीड रोल के लिए अमर उजाला ने एक पोल के जरिए दर्शकों की राय जानने की कोशिश की थी कि उन्हें कौन सा एक्टर इस रोल के लिए सबसे फिट लगता है। इस सवाल पर लोगों ने जमकर वोट किया। इस सर्वे में ऋतिक रोशन को सबसे ज्यादा वोट मिले। लगभग 26 फीसदी लोगों ने माना कि ऋतिक इस किरदार को सबसे अच्छे तरीके से निभा सकते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बाहुबली प्रभास रहे। वहीं तीसरे नंबर पर लोगों ने इस रोल के लिए आयुष्मान खुराना को उपयुक्त माना।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed