मुकेश खन्ना का ‘शक्तिमान’ अब 25 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। जी हां, नब्बे के दशक का चर्चित धारावाहिक 'शक्तिमान' अब फिल्म का रूप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री उर्फ 'शक्तिमान' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ओम राउत इस एक्शन एंटरटेनर का निर्देशन करेंगे।
Shaktimaan: साउथ को टक्कर देने के लिए तैयार 'शक्तिमान', मेकर्स ने इस डायरेक्टर को दी निर्देशन की कमान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल शुरू होगी शक्तिमान की शूटिंग
बता दें कि ओम राउत ने अजय देवगन अभिनीत 'ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन किया था। ओम वर्तमान में भगवान राम पर आधारित एक कथा 'आदिपुरुष' पर काम कर रहे हैं। ओम राउत की 'आदिपुरुष' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो ओम राउत 'आदिपुरुष' के बाद ही 'शक्तिमान' पर काम शुरू करेंगे। यानी शक्तिमान की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।
क्या होगा फिल्म का बजट?
मुकेश खन्ना ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए से अधिक होगा। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा था कि 'ये फिल्म स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन, शक्तिमान देसी होगा। फिल्म की कहानी मैंने अपने हिसाब से तैयार करवाई है। मेरी उनसे यही शर्त थी कि आप कहानी नहीं बदलेंगे।'
लॉकडाउन के वक्त से हो रही थी प्लानिंग
ये शो सबसे पहले 13 सितंबर 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक चला। इसके बाद इस सीरियल को लॉकडाउन के दिनों में फिर से टेलीकास्ट किया गया था, जिसे काफी पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक, मेकर्स तब से ही इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग में लग गए थे। इस सीरियल में मुकेश खन्ना के अलावा, किटू गिडवानी और वैष्णवी महंत अहम किरदार में नजर आई थीं।