सब्सक्राइब करें

Shaktimaan: मुकेश खन्ना के हाथ में रहेगी फिल्म ‘शक्तिमान’ की कमान, रणवीर सिंह की तरफ से अब तक नहीं ग्रीन सिग्नल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh to start Baiju Bawra after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Mukesh Khanna explains Shaktimaan film
मुकेश खन्ना ने की फिल्म शक्तिमान को लेकर खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स पर अभिनेता रणवीर सिंह के नए शो ‘रणवीर वर्सेस वाइल्ड’ की रिलीज के साथ ही अचानक से उनके बड़े परदे पर ‘शक्तिमान’ बनने की अटकलों की खबरों का असली सच अब सामने आने लगा है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे लोकप्रिय किरदार ‘स्पाइडरमैन’ और ‘वेनम’ जैसे सुपरहीरो की फिल्में बनाने वाली सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में अभी इस फिल्म को लेकर कोई चर्चा ही नहीं चल रही है। खुद सोनी पिक्चर्स के लोग हैरान हैं कि आखिर ये रणवीर सिंह वाली ‘शक्तिमान’ बना कौन रहा है क्योंकि इस किरदार के राइट्स तो उनके पास हैं। इस बीच, सोनी पिक्चर्स को अपनी कंपनी के बनाए किरदार ‘शक्तिमान’ के अधिकार बेचने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने साफ किया है बिना उनके शक्तिमान नहीं बनेगा।

Ranveer Singh to start Baiju Bawra after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Mukesh Khanna explains Shaktimaan film
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

मुकेश खन्ना का होमवर्क जारी
मुकेश खन्ना ने अपने चर्चित धारावाहिक 'शक्तिमान' के अधिकार सोनी पिक्चर्स को दे दिए हैं। मुकेश खन्ना कहते हैं, 'ये प्रोजेक्ट मेरे पास कई साल के बाद आया है। लोग मुझसे बोलते थे कि शक्तिमान 2 बनाइए। मुझे शक्तिमान को टीवी पर फिर नहीं लाना था। अंदर अंदर बातें होती तो मैंने सोनी वालों के साथ हाथ मिला लिया उन्होंने भी इसे सार्वजनिक कर दिया है और मैंने भी। कर दिया। लोग पूछते हैं कि कि अब आगे क्या हो रहा है? अब लोगो को मैं क्या बोलूं क्योंकि यह बड़ी फिल्म है कम से कम तीन सौ करोड़ की। जब तक सब अनुबंधित नहीं हो जाते तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते।’  

Ranveer Singh to start Baiju Bawra after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Mukesh Khanna explains Shaktimaan film
शक्तिमान सीरियल में मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरे बिना नहीं बनेगा शक्तिमान
इस बारे में काफी कुरेदने पर मुकेश खन्ना बताते हैं, ‘ये फिल्म स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन, शक्तिमान देसी होगा। फिल्म की कहानी मैंने अपने हिसाब से तैयार करवाई है। मेरी उनसे यही शर्त थी कि आप कहानी नहीं बदलेंगे। लोग पूछते हैं कि शक्तिमान कौन बनेगा? यह भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दूंगा लेकिन यह भी तय है कि बिना मुकेश खन्ना के शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर दूसरा कोई शक्तिमान बनेगा तो पूरा देश उसे स्वीकार नहीं  करेगा।' यह पूछने पर कि क्या फिल्म को कोई हॉलीवुड का निर्देशक निर्देशित करेगा? मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म की कहानी हिंदुस्तान की है तो निर्देशक भी यही का होगा क्योंकि बाहर का निर्देशक हिन्दुस्तान की कहानी को समझ नहीं पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh to start Baiju Bawra after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Mukesh Khanna explains Shaktimaan film
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर के पास 2024 तक समय नहीं
बीते कुछ दिनों से अभिनेता रणवीर सिंह का नाम फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर खूब उछल रहा है। रणवीर सिंह की टीम तक को फिलहाल ये नहीं पता है कि ऐसी कोई फिल्म रणवीर सिंह कर रहे हैं, या उन्होंने ऐसी कोई स्क्रिप्ट सुनी है या किसी से उन्होंने इस बारे में चर्चा भी की है। रणवीर सिंह के करीबी सूत्र ये भी बताते हैं कि रणवीर को पहले करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का काम खत्म करना है और इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग शुरू करेंगे। जिस तरह से भंसाली अपनी फिल्में बनाते हैं, उसके हिसाब से वैसे भी रणवीर सिंह के पास 2024 तक अभी कोई नई फिल्म शुरू करने का समय ही नहीं है।
 

विज्ञापन
Ranveer Singh to start Baiju Bawra after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Mukesh Khanna explains Shaktimaan film
रणवीर सिंह, शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

हवा हवाई या गॉसिप का कमाल
‘शक्तिमान’ से फिर रणवीर सिंह का नाम जुड़ा कैसे, इस बारे में तफ्तीश करने पर सामने ये आया है कि ये गॉसिप बनाने वालों का काम लगता है। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड’ की रिलीज के दौरान रणवीर का नाम चर्चा में रहे, इसके लिए हो सकता है कि ये सुरसुरी छोड़ी गई हो। लेकिन, रणवीर की टीम से भी अब तक इनमें से किसी ने फिल्म ‘शक्तिमान’ में होने न होने को लेकर संपर्क तक नहीं किया है। रणवीर सिंह की बीती दो फिल्में ‘83’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। टेलीविजन पर भी उनका शो अपेक्षित टीआरपी हासिल नहीं कर सका था। अब अपने ओटीटी डेब्यू को हिट कराने के लिए रणवीर सिंह भी खासा जोर लगा रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed