{"_id":"62cb2019327cf51da816122c","slug":"virata-parvam-actress-sai-pallavi-recalls-being-beaten-by-parents-when-they-found-her-love-letter-written-for-a-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sai Pallavi: जब परिवार वाले ही बन गए थे साई पल्लवी के प्यार के दुश्मन! लव लेटर लिखने पर मिला था ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sai Pallavi: जब परिवार वाले ही बन गए थे साई पल्लवी के प्यार के दुश्मन! लव लेटर लिखने पर मिला था ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
साई पल्लवी की नेटवर्थ
- फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री राना दग्गुबती के साथ अपनी फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात तो नहीं करतीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और एक बड़ा ही मजेदार किस्सा सबके साथ शेयर किया।
2 of 4
साई पल्लवी
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, साई पल्लवी नेटफ्लिक्स द्वारा संचालित शो 'माई विलेज' में राना दग्गुबती के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने एक मजेदार किस्सा बताया कि कैसे उनके परिवार वाले ही उनके प्यार के दुश्मन बन गए थे। बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने बताया कि बचपन में उन्होंने एक लड़के के लिए लव लेटर लिखा था, लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई हुई थी।
3 of 4
साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'विराट पर्वम' में एक सीन है, जिसमें साई पल्लवी अपनी जान जोखिम में डालकर राना दग्गुबती के लिए लेटर लिखती हैं। इस सीन को लेकर साई पल्लवी से पूछा गया था कि क्या ये लेटर उन्होंने खुद लिखा था या फिर लिखने की एक्टिंग कर रही थीं? इस पर उन्होंने कहा, 'फिल्म में डायरेक्टर के कहने पर मैंने ये लेटर लिखा था। अपनी मर्जी से एक बार ही लिखा था, जब मैं सातवीं क्लास में थी। उस दौरान मैंने एक लड़के के लिए लव लेटर लिखा था, लेकिन मेरे घरवालों ने मुझे पकड़ लिया और मेरी पिटाई हुई थी।' इस पूरे किस्से को साई पल्लवी ने बड़े ही मजेदार तरीके से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साई पल्लवी और राना दग्गुबती
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साई पल्लवी और राना दग्गुबती की फिल्म 'विराट पर्वम' 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों को यह कुछ खास रास नहीं आई। वहीं, अब फिल्म को 1 जुलाई से ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में साई पल्लवी और राना दग्गुबती फिल्म को प्रमोट करने के लिए नेटफ्लिक्स के शो में पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।