सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shaktimaan: कौन बनेगा 'शक्तिमान'? मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, वीडियो जारी कर दिया अभिनेता के नाम का हिंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 04 Aug 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar, Mukesh Khanna Talked About the Quality of Actor in new video
शक्तिमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना ने जब से फिल्म 'शक्तिमान' का एलान किया है, तब से ही दर्शक इस फिल्म से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए बैठे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह 'शक्तिमान' की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट्स पर रणवीर सिंह और मुकेश खन्ना दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद फैंस ने भी इसे महज अफवाह मान लिया था। लेकिन अब मुकेश खन्ना ने फिल्म के एक्टर का हिंट दिया है और बताया है कि इस फिल्म में 'शक्तिमान' कैसा होगा। अभिनेता ने फैंस की उत्सुकता के बीच एक वीडियो जारी किया है।

Trending Videos
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar, Mukesh Khanna Talked About the Quality of Actor in new video
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 'शक्तिमान' के लिए रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इस वीडियो में सभी पत्रकार अभिनेता से 'शक्तिमान' के हीरो के बारे में पूछते हुए दिख रहे हैं। लेकिन मुकेश खन्ना ये कहते हैं कि मैं किसी को नाम नहीं पता सकता। इस पर एक पत्रकार पूछता है कि आप 'शक्तिमान' के एक्टर में किस तरह की क्वालिटी देख रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar, Mukesh Khanna Talked About the Quality of Actor in new video
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

पत्रकार के इस सवाल पर अभिनेता कहते हैं, 'मेरे जहन में फिल्म के लिए कोई एक्टर नहीं है और अगर होता, तो अब तक बता दिया होता और बात रही क्वालिटीज की... मैंने अपने खुद के प्रोड्यूर्स से कहा था कि आपका कॉन्पिटिशन स्पाइटर मैन से नहीं है और बैडमैन से भी नहीं है। सबसे बड़ा चैलेंज है जो हमने सात साल किया और 25 साल से छवि बना रखी है। शक्तिमान सुपर हीरो सिर्फ ढिशूम-ढिशूम वाला एक्टर नहीं है, जो सुपरमैन-स्पाइडर मैन करते हैं। शक्तिमान सुपरस्टार, सुपरहीरो के साथ एक सुपर टीजर भी बनेगा।


Shaktimaan: Who will be next Gangadhar, Mukesh Khanna Talked About the Quality of Actor in new video
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मुकेश खन्ना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आज भी मेरे पास बच्चों के मैसेज आते हैं कि सर आपने मेरा बचपन बना दिया। अब वो चीज जो भी एक्टर करेगा तो उसमें यह क्वालिटी होनी चाहिए कि जब वह बोले तो लोग सुने। बड़े बड़े एक्टर की अपनी छवि बीच में आती है। अब लोग भी शातिर हो गए हैं। बीजेपी का और आरएसएस का बताते हैं। यह उनकी फ्रीडम है तो लोग बोलते हैं। 

विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar, Mukesh Khanna Talked About the Quality of Actor in new video
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

मुकेश खन्ना ने ये भी बताया कि वह शक्तिमान के एक गाने पर काम भी कर रहे हैं, जो वंदे मातरम है। लेकिन इसके लिए भी कास्टिंग बहुत जरूरी है। इसके आगे अभिनेता ने 'सम्राट पृथ्वीराज' का उदाहरण देते हुए कहा कि फिजिकल कास्टिंग बहुत जरूरी है। आप स्टार है या नहीं है। अगर फिल्म चलेगी को कॉन्टेंट पर चलेगी। कोई सुपरस्टार नहीं चलाएगा 'शक्तिमान' को। फिल्म 300 करोड़ की बनेगी तो चीजें सोचनी पड़ती हैं। बता दें कि फिल्म 'शक्तिमान' का मोशन पोस्टर सामने आया था, लेकिन अब तक फिल्म के एक्टर का खुलासा नहीं हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed