फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के बारे में नेतन्याहू ने की ऐसी बातें, सुनकर हैरान हुईं पत्नी सारा

Fri, 19 Jan 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shalom Bollywood Amitabh Bachchan takes a selfie with Israeli PM Benjamin Netanyahu
अमिताभ बच्चन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा 6 दिन के भारत दौरे पर आए हैं। इसी दौरान कल नेतन्याहू ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की। मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' नाम का एक फंक्‍शन आयोजित किया गया था। यहीं पर नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ पहुंचे थे।

Shalom Bollywood Amitabh Bachchan takes a selfie with Israeli PM Benjamin Netanyahu
अमिताभ बच्चन

नेतन्याहू ने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, सुभाष घई और मधुर भंडारकर जैसी बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत से मुलाकात की। ये कार्यक्रम नेतन्याहू की ओर से ही आयोजित करवाया गया था। इस प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल हुए थे।



 

Shalom Bollywood Amitabh Bachchan takes a selfie with Israeli PM Benjamin Netanyahu
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के अलावा करण जौहर, प्रसून जोशी, अनुराग कश्यप, तरुण मनसुखानी, डायरेक्टर रोनी स्क्रूवाला, तनुज गर्ग, सोफी चौधरी, शंकर महादेवन, बोमन ईरानी के बेटे दानिश ईरानी और प्रल्हाद कक्कड़ जैसी मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में ऐश्वर्या ने बेंजामिन और उनकी पत्नी सारा ‌को बुके देकर स्वागत किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shalom Bollywood Amitabh Bachchan takes a selfie with Israeli PM Benjamin Netanyahu
अमिताभ बच्चन

नेतन्याहू ने बॉलीवुड की जमकर तारीफ की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'दुनिया बॉलीवुड से प्यार करती है। इजरायल बॉलीवुड से प्यार करता है। मैं बॉलीवुड से प्यार करता हूं। मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं, फिर मुझे अमिताभ बच्चन के जलवे का अहसास हुआ। उनके पास मुझसे 30 मिलियन (3 करोड़) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं। अब मैं नि:शब्द हूं।'



 

विज्ञापन
Shalom Bollywood Amitabh Bachchan takes a selfie with Israeli PM Benjamin Netanyahu
अमिताभ बच्चन

उन्होंने आगे कहा, 'हमने सिनेमा पर हाल ही में एक बिल पास किया है।  40 लाख शेकल्स निवेश किए हैं। आप हमारे देश में आइए, हम सिनेमा में और ज्यादा निवेश करेंगे। हम इजरायल में बॉलीवुड देखना चाहते हैं। हमारे पास आपको केवल उन्नत तकनीक ही नहीं, रचनात्मकता भी देखने को मिलेगी। आपने होमलैंड और POW देखे होंगे, यह हमारे शो के फॉर्मेट हैं। बॉलीवुड का विकास यानी दुनिया में भारत का विकास और इजरायली तकनीक का विकास होगा।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed