फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamita-Raqesh Breakup: तो क्या जुदा हो गईं शमिता शेट्टी-राकेश बापट की राहें, दोस्ती की गुंजाइश भी खत्म?

Wed, 08 Jun 2022 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jun 2022 05:20 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Shamita Shetty Raqesh Bapat breakup: Bigg Boss ott couple have decided to part ways
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी और राकेश बापट लंबे वक्त से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर इनकी चर्चा हो रही है। मगर इस बार किसी रोमांटिक तस्वीर या डेट की वजह से नहीं, बल्कि ब्रेकअप की वजह से ये जोड़ी चर्चा में आई है। बता दें कि दोनों की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 के दौरान हुई थी, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। इस जोड़ी को प्रशंसक बिग बॉस लवर्स और 'शमीरा' कहकर भी पुकारते हैं। अक्सर दोनों एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। फैंस इनकी केमिस्ट्री के कायल हैं। मगर जब से ब्रेकअप की बात सामने आई है, सभी हैरान हैं।

Shamita Shetty Raqesh Bapat breakup: Bigg Boss ott couple have decided to part ways
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सच में हुआ है ब्रेकअप?
एक मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक सूत्रों से पता चला है कि शमिता और राकेश ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहेगा। हाल ही में दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें कि जब से इस चर्चित जोड़ी के ब्रेकअप की खबर आई है और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है इनके फैंस का दिल टूट सा गया है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Shamita Shetty Raqesh Bapat breakup: Bigg Boss ott couple have decided to part ways
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
इस चहेती जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें आने के बाद से सोशल मीडिया पर भी इसी बात की चर्चा हो रही है। इस खबर से निराश फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita Shetty Raqesh Bapat breakup: Bigg Boss ott couple have decided to part ways
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता ने दी थी सफाई
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। मगर, कई इवेंट्स में साथ शिरकत करके उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया था। अब एक बार फिर जब ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा है तो फैंस को इंतजार है कि जल्द ही दोनों इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें। देखना दिलचस्प होगा कि वह फैंस को क्या जवाब देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed