{"_id":"5dacd2e58ebc3e014a68a9fa","slug":"shammi-kapoor-birth-anniversary-his-love-story-with-mumtaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्रभर जिस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर, उसने एक झटके में तोड़ दिया था दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उम्रभर जिस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर, उसने एक झटके में तोड़ दिया था दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Shammi Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
72 साल की मुमताज सिनेमाजगत से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं का राज चलता था। मुमताज की जितनी फिल्में हिट हुई हैं उतने ही गाने भी सुपरहिट हुए। इन गानों में बिंदिया चमकेगी, जय जय शिवशंकर, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे और ये रेशमी जुल्फे आज भी लोगों की जुंबा पर चढ़े हुए हैं। मुमताज जितनी ऑनस्क्रीन सुंदर लगती थीं उससे कहीं ज्यादा असलियत में खूबसूरत हैं। कहा जाता है कि शम्मी कपूर भी मुमताज पर दिल हार बैठे थे। आज शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है, तो चलिए आपको इस मौके पर शम्मी कपूर से जुड़ा मुमताज का वह बयान बताते हैं जो काफी चर्चा में रहा।
2 of 7
शम्मी कपूर मुमताज
- फोटो : SELF
वेटरन एक्ट्रेस मुमताज का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। मुमताज के माता-पिता ईरान में रहते थे। कहा जाता है मुमताज के जन्म के बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद मुमताज की मां अपनी नानी के यहां रहने लगी थीं। पैसों की किल्लत की वजह से मुमताज और उनकी बहन मलाइका ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया था। ऐसा इसलिए ताकि वह परिवार की मदद कर सकें।
3 of 7
mumtaz
चाइल्ड एक्टर के तौर पर मुमताज ने साल 1952 में आई फिल्म 'संस्कार' में काम किया था। इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जिसमें यैस्मिन, लाजवंती, सोने की चिड़िया फिल्में शामिल हैं। इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ लीड एक्टर के तौर पर 'फौलाद' फिल्म में काम किया। 'फौलाद' फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था- 'दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शम्मी कपूर मुमताज
- फोटो : SELF
खबरों की मानें तो मुमताज से शम्मी कपूर और जीतेंद्र बेइंतहा प्यार करते थे। यहां तक कि वह शादी भी करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने इस बात का जिक्र भी किया था। मुमताज ने कहा था - 'मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं यह लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। मुझे आकर्षण जरूर था उससे ज्यादा कुछ नहीं।'
विज्ञापन
5 of 7
mumtaz
हिंदी सिनेमाजगत की मुख्यधारा में आने से पहले मुमताज ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। मुमताज ने यह फिल्में राजेश खन्ना की साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' में कास्ट होने से पहले तक की थी। खबरों की मानें तो 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में देव आनंद की बहन बनने का किरदार पहले मुमताज को ऑफर किया गया था। मुमताज उस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं और नहीं चाहती थी कि बड़े परदे पर वह देव आनंद की बहन का रोल निभाए। इसके बाद यह रोल जीनत अमान ने निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।