{"_id":"6170d8a359d50970b0041b7a","slug":"shammi-kapoor-birthday-know-interesting-facts-about-elvis-presley-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने और फिल्मी हीरो को डांस सिखाने तक, जानें शम्मी कपूर की ये खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने और फिल्मी हीरो को डांस सिखाने तक, जानें शम्मी कपूर की ये खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:48 AM IST
सार
शम्मी को बॉलीवुड का एल्विस प्रिसली कहा जाता था। उनके धमाकेदार डांस ने लोगों को बताया था कि फिल्मी हीरो सिर्फ पेड़ की डाल पकड़कर झूल ही नहीं सकता बल्कि खुद डांस भी कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में लंबे समय से कपूर परिवार का राज रहा है और इस खानदान से निकले लगभग हर शख्स ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना दम दिखाया है। इसमें दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने डांस मूव्स से हिंदी सिनेमा में नया परिवर्तन लाया था। शम्मी को बॉलीवुड का एल्विस प्रिसली कहा जाता था। उनके धमाकेदार डांस ने लोगों को बताया था कि फिल्मी हीरो सिर्फ पेड़ की डाल पकड़कर झूल ही नहीं सकता बल्कि खुद डांस भी कर सकता है। उनके डांस के बाद से ही फिल्मों में अभिनेता भी डांस करने लगे थे।
जानें शम्मी कपूर से जुड़ी खास बातें
शम्मी अपने परिवार के बाकी सदस्यों की तरह ही काफी गुड लुकिंग भी थे ऐसे में लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी थी। 21 अक्तूबर 1931 को मुंबई में जन्में शम्मी का साल 2011 में निधन हुआ था। शम्मी फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 8
शम्मी कपूर
बताते हैं कि जब शम्मी पैदा होने वाले थे तो उनके माता पिता को काफी डर लग रहा था क्योंकि राज कपूर के बाद पैदा हुए दो बच्चे खत्म हो गए थे। ऐसे में शम्मी के जन्म ने हर किसी को बहुत खुशी दी थी। वो कपूर परिवार में पैदा होने वाले एकलौती ऐसे संतान थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। जन्म के बाद उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें नाम दिया था शमशेर राज कपूर लेकिन बाद में इसे शम्मी कर दिया था।
3 of 8
शम्मी कपूर
- फोटो : SELF
बॉलीवुड में बतौर हीरो बनने से पहले वो एक जूनियर आर्टिस्ट थे और अपने काम के लिए उन्हें 50 रुपये सैलरी मिलती थी। उन्होंने दूसरे लोगों की तरह पिता के थिएटर में काम किया था। पृथ्वीराज कपूर के बेटे होने के बाद भी उन्हें कभी स्टारकिड वाली लॉन्चिंग नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी ने साल 1953 में आई फिल्म जीवन ज्योति से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश कौल ने किया था। फिल्म की हीरोइन चांद उस्मान थीं। इस फिल्म के लिए शम्मी कपूर को 11 हजार रुपये मिले थे। फिल्मों में सफलता पाने से पहले शम्मी की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं लेकिन उन्हें काम की कभी कमी नहीं रही।
विज्ञापन
5 of 8
शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1961 में आई फिल्म जंगली से शम्मी कपूर को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस फिल्म के गाने याहू पर आज भी लोग जमकर झूमते हैं। ये बात भी कम लोग जानते होंगे कि जब भारत में याहू सर्च इंजन की शुरुआत हुई थी तो लोगों को लगता था कि शम्मी कपूर इसके मालिक हैं। ये ही वजह है कि याहू के टॉप मैनेजर जब भारत आए तो उन्होंने शम्मी से मुलाकात की थी क्योंकि उनके कारण ही याहू का काफी नाम हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।