फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shammi Kapoor: एक दिन में 100-100 सिगरेट पी जाने वाले एक्टर की कहानी, जिसके जैसा दूसरा कोई नहीं बन पाया

Mon, 14 Aug 2023 09:28 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 14 Aug 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor death anniversary know unknown facts about actor life and career
शम्मी कपूर - फोटो : अमर उजाला

शम्मी कपूर को बॉलीवुड की दुनिया में रोमांटिक का बेताज बादशाह माना जाता है। 21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी का 14 अगस्त 2011 को निधन हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनसे जुड़े मजेदार किस्से बताएंगे। पर्दे पर मस्तमौला दिखने वाले शम्मी असल जिंदगी में उतने ही गुस्सैल मिजाज के थे। वे एक दिन में 100-100 सिगरेट तक पी जाते थे। हम सभी की जिंदगी में कभी न कोई कभी कोई पल या शख्स आता है, जो जिंदगी बदल देता है। शम्मी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

Shammi Kapoor death anniversary know unknown facts about actor life and career
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी की जीवन के बारे में उनकी दूसरी पत्नी नीला ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया, 'जब शम्मी शराब और सिगरेट पीने पर आते तो किसी की नहीं सुनते थे। ऐसा वो अपने आप से तभी करते थे जब कोई खास दिन होता था। हर साल की तरह उन्होंने 1 जनवरी से 21 जनवरी तक कभी शराब नहीं पी। क्योंकि गीता बाली जो कि उनकी पहली पत्नी थीं, वो 1 जनवरी को बीमार हुईं और 21 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने शराब को हाथ लगाना बहुत कम कर दिया था। वह रोजाना नहीं पीते थे। कभी-कभार पीते थे।'

Shammi Kapoor death anniversary know unknown facts about actor life and career
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली पत्नी की मौत के सदमे से उभरने के लिए शम्मी ने शराब छोड़ दी। वहीं नीला कपूर शम्मी के गुस्से को लेकर बताती हैं, 'वो जल्दी गुस्सा हो जाते थे। कई चीजों को हैंडल नहीं कर पाते थे। अगर पार्टी में उनके पैर की उंगली किसी के द्वारा गलती से दब जाती थी तो वो भड़क जाते थे। जबकि इस दौरान ये सब होना आम बात होती है। उन दिनों वो काफी शराब पिया करते थे। लेकिन अगले ही दिन वो मुझसे पूछते थे कि क्या-क्या हुआ था और उसे जानने के बाद वो खुद में बदलाव करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor death anniversary know unknown facts about actor life and career
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी की तबियत बिगड़ने को लेकर भी नीला ने बात की। उन्होंने बताया, 'तब कम्प्यूटर भी आ गया था। वो घंटों उस पर समय बिताया करते थे। वहीं खाते-पीते थे। सभी बच्चे उनके साथ ही कंप्यूटर पर बैठकर कुछ न कुछ करते रहते थे। इतना ही नहीं, इस कम्प्यूटर के चलते तो उन्होंने सिगरेट पीना भी छोड़ दिया था, नहीं तो वो दिन में 100 सिगरेट पीया करते थे। इससे उनके फेफड़े खराब हो गए थे। उन्हें कभी किडनी की दिक्कत नहीं थी। साल 2003 में उनके फेफड़े खराब हुए। वो अस्पताल में महीने भर वेंटीलेटर पर थे, क्योंकि फेफड़े खत्म हो चुके थे। उस दौरान वो काफी बीमार थे तो उनको स्टेरॉइड्स और एंटीबायोटिक्स दिए जाने लगे। इसका असर उनकी किडनी तक पहुंच गया और इसी वजह से डायलिसिस शुरू हो गया। हालांकि फिर वो एक्टिव रहते थे।

विज्ञापन
Shammi Kapoor death anniversary know unknown facts about actor life and career
शम्मी कपूर

शम्मी कपूर ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘कश्मीर की कली’, ‘जानवर’, ‘तीसरी मंजिल’ जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। उनके अनोखे अंदाज का हर कोई दीवाना था। उनकी नकल करने की कोशिश कई अभिनेताओं ने की, लेकिन शम्मी जैसा कोई दूसरा नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed