आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के जतन करते रहते हैं। कोई योगा करता है कोई जिम जाता है तो कोई डाइट प्लान फॉलो करता है, लेकिन हर कोई सेहतमंद रहना चाहता है। अब एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट भी बहुत जरूरी होती है। ऐसे में हर कोई अपने डाइटीशियन के हिसाब से खाता-पीता है। लेकिन कई सितारे ऐसे हैं जो गेहूं से परहेज करते हैं। दरअसल वह गेहूं के आटे की रोटी बिल्कुल नहीं खाते हैं। तो चलिए आपको उन एक्टेस के बारे में बताते हैं।
Actress: इन हसीनाओं की कमसिन कमरिया का राज है 'नो गेहूं', जानें किस आटे की रोटी खाती हैं आपकी फेवरेट एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
हिना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह खाने में सिर्फ हेल्दी फूड ही खाती हैं और अपने डायट चार्ट को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं हिना खान गेहूं के आटे से बनी रोटी नहीं खाती बल्कि वह नाचनी के आटे से बनी रोटी खाती हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उनको देखने के बाद कोई भी यह बात नहीं कह नहीं सकता है। दरअसल अभिनेत्री भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और योग की बदौलत खुद को मेनटेन रखा है। शिल्पा शेट्टी गेहूं की बजाय ज्वार के आटे की रोटी खाती हैं। क्योंकि वह ग्लूटन फ्री होता है और वजन घटाने में सहायता करता है।
एरिका फर्नांडीज
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज अपने टीवी शोज के लिए बहुत मशहूर हैं। वह स्ट्रिक्ट ग्लूटन फ्री डाइट प्लान फॉलो करती हैं। उन्होंने पिछले कई साल से गेहूं का सेवन नहीं किया है।
सुरभि चंदना
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना ने भी अपनी कमसिन कमरिया के लिए गेहूं को नो कह रखा है। वह आमतौर पर गेहूं की बजाय ज्वार खाना पसंद करती हैं।