फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera New poster: आ गया 'शमशेरा' का नया पोस्टर, हाथ में कुल्हाड़ी लिए डकैत लुक में खूब जंचे रणबीर कपूर

Thu, 23 Jun 2022 06:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shamshera New poster out ranbir kapoor film release date shamshera trailer
शमशेरा का नया पोस्टर - फोटो : social media

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर लोगों में खूब बज बना हुआ है। हर तरफ उनके नए लुक को लेकर चर्चा है। हाल ही में शमशेरा से उनका एक लुक खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद यशराज फिल्म की तरफ से ऑफिशियली भी पोस्टर जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में संजय दत्त और वाणी कपूर के लुक भी सामने आए थे। अब मेकर्स की तरफ से 'शमशेरा' का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। हाथ में कुल्हाड़ी लिए बिखरे बाल और लंबी घनी दाढ़ी में वह रौबदार लग रहे हैं।

Shamshera New poster out ranbir kapoor film release date shamshera trailer
शमशेरा का नया पोस्टर जारी - फोटो : Instagram
फिल्म शमशेरा में अभिनेता संजय दत्त खौफनाक पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में वह केजीएफ 2 में अधीरा के किरदार में दिखाई दिए थे और इस बार उनकी भिड़ंत रणबीर कपूर से होगी। शमशेरा में संजय दत्त अंग्रेज जनरल शुद्ध सिंह का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

 
Shamshera New poster out ranbir kapoor film release date shamshera trailer
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो अमीरों को लूटकर गरीबों का साथ देता है। साथ ही वह अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दर्शायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera New poster out ranbir kapoor film release date shamshera trailer
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

शमशेरा के पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक देखने के बाद फैंस खासा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों को शमशेरा के ट्रेलर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेकर्स इसे 24 जून को बड़े पैमाने पर रिलीज करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shamshera New poster out ranbir kapoor film release date shamshera trailer
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज सिनेमा में आएगी शमशेरा
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, आशुतोष राणा और रोनित रॉय भी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। शमशेरा दुनियाभर के सिनेमाघरों में 22 जुलाई 2022 को दस्तक देने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed