अभिनेता रणबीर कपूर और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'शमशेरा' का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से ठीक दो दिन पहले टीजर जारी किया गया है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा। टीजर में बीहड़ और रेतीला इलाका नजर आ रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर डाकुओं की टोली के साथ घुड़सवारी करते नजर आ रहे है। टीजर देखकर लग रहा है कि यह एक शानदार फिल्म होगी।
Shamshera Teaser: ट्रेलर से दो दिन पहले रिलीज हुआ 'शमशेरा' का टीजर, डाकू के किरदार में नजर आए रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त का लुक खौफनाक
टीजर में संजय दत्त का रोल काफी खौफनाक लग रहा है। उनकी कदमों की चाप के साथ बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है, 'सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई न रोक पाएगा इसे, जब उठे यह बनके सवेरा, 'कर्म से डकैत धर्म से आजाद'।
आजादी से पहले की कहानी
फिल्म 'शमशेरा' की कहानी में कुछ-कुछ पुरानी फिल्मों की झलक है। इसमें रणबीर कपूर उत्तर भारत के एक ऐसे बागी के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो गरीबों की मदद करने के लिए अमीरों को लूटता है। फिलहाल इसमें सबसे जरूरी सेगमेंट यह भी है कि 'शमशेरा' अंग्रेजों की फौज का सामना करता है। फिल्म में आजादी से पहले की इस कहानी को दर्शाया जाएगा।
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'शमशेरा' एक मेगा बजट फिल्म है और इससे अभिनेता सहित मेकर्स को भी काफी उम्मीदे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'शमशेरा' के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं, ऐसे में यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम पर देखी जा सकेगी। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों और मेकर्स की उम्मीदों पर यह फिल्म कितनी खरी उतरती है।

कमेंट
कमेंट X