वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सचिव जी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस लौट आए हैं, लेकिन इस बार वह एक अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में जितेंद्र कुमार की फिल्म ‘जादूगर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वह प्यार-मोहब्बत के साथ जादू करते दिखाई देंगे। जितेंद्र कुमार मीनू बनकर लोगों की रातों की नींद छीनने के लिए एकदम तैयार हैं, तो फैंस भी उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या आप हिंदी सिनेमा के बाकी जादूगरों को जानते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अभिनेता जादूगर का रोल प्ले करके सुर्खियां बटोर चुके हैं।
Bollywood Magicians: अब जादूगर बनकर लौट रहे हैं ‘सचिव जी’, जानें पहले किन अभिनेताओं ने पर्दे पर बिखेरा था जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार- अतरंगी रे
2021 में आई आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जादूगर बने थे, जिसके लिए उन्होंने जादू की कुछ ट्रिक भी सीखी थी। प्रमोशन के दौरान भी अक्षय कुमार ने कई ट्रिक्स करके दिखाए थे। दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आई थी।
आमिर खान - धूम 3
2013 में आई फिल्म ‘धूम 3’ में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान डबल रोल में दिखाई दिए थे। यह कहानी साहिर खान (आमिर) और उनके भाई समर खान (आमिर) के बारे में थी, जो अपने पिता को उनकी कंपनी ग्रेट इंडियन सर्कस और उनके घर को बैंक से वापस लेने में मदद करते हैं। 'धूम 3' अपने जादू के करतबों से आपको शुरू से ही उत्साहित करती है, और समर मुख्य स्टंटमैन हैं जो दर्शकों को जादू दिखाते हैं।
इमरान हाशमी - एक थी डायन
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2013 में आई कनन अय्यर की फिल्म 'एक थी डायन' में जादूगर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जादूगर बोबो के किरदार में दर्शकों को इमराम काफी पसंद आए थे। उनके साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी, कल्कि कोचलिन और कोंकणा सेन शर्मा ने भी मुख्य किरदार निभाए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।
ऋतिक रोशन- गुजारिश
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक जादूगर बने हैं, जिनका एक जादू गलत होने से उनके शरीर के निचले हिस्से को लकवा मार जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ऋतिक की नर्स की भूमिका में थी। ‘गुजारिश’ में ऋतिक के अभिनय को पसंद किया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया।

कमेंट
कमेंट X