सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: नच पंजाबन ट्रेंड करते दिखे अभिताभ बच्चन, फैंस को पसंद आ रहा बिग बी का कूल अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

अपने दौर के मशहूर अभिनेता आज भी अपने दमदार व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनेता अपनी फिटनेस और चार्म से युवाओं को टक्कर देते दिखते हैं।

विज्ञापन
Amitabh bachchan posted his photo following the nach punjaban trend from jugjugg jiyo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अपने दौर के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी अपने दमदार व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनेता अपनी फिटनेस और चार्म से युवाओं को टक्कर देते दिखते हैं। फिल्मों के साथ-साथ बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और सुविचार साझा करते रहते हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में अभिनेता सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट किया है। 

Trending Videos
Amitabh bachchan posted his photo following the nach punjaban trend from jugjugg jiyo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

लगभग हर ट्रेंड को फॉलो करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस फोटो में एक्टर  फिल्म जुग जुग जियो के नच पंजाबन सॉन्ग का हुक स्टेप कॉपी करते दिखे। बिग बी का यह अनोखा अंदाज देख फैंस भी उनका तारीफ करते दिख रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan posted his photo following the nach punjaban trend from jugjugg jiyo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर इस अपकमिंग फिल्म के गाने नच पंजाबन के हुक स्टेप को करने का ट्रेंड छाया हुआ है। अमिताभ से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस गाने पर अपनी वीडियो बना चुके हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी इस ट्रेंड को अपने अंदाज में कर इसे और भी खास बना दिया है। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है।  

 

Amitabh bachchan posted his photo following the nach punjaban trend from jugjugg jiyo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इस गाने पर अपना वीडियो बनाने की बजाय नच पंजाबन गाने का हुक स्टेप करते हुए अपनी फोटो शेयर की है। हुक स्टेप को पोज करते हुए भी अमिताभ का स्वैग देखने लायक है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फोटो में अमिताभ बच्चन काफी स्टाइलिश  दिख रहे हैं। पर्पल रंग के ट्रैक सूट के साथ हैडबैंड और ग्लासेस उन्हें काफी कूल बना रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

विज्ञापन
Amitabh bachchan posted his photo following the nach punjaban trend from jugjugg jiyo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- नच पंजाबन, नच पंजाबन, नच पंजाबन। बिग बी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक्टर मनीष पॉल नेलिखा, लव यू सर। वहीं, फैंस भी एक्टर के स्टाइल पर फिदा हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बिग बी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed