देश के सारे सिनेमाघरों में शुक्रवार को अभिनेत्री नीतू कपूर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ रिलीज हुई और यहां मुंबई के एक सिनेमाघर में लॉन्च हुआ उनके बेटे रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रचार के दौरान नीतू से रणबीर कपूर की शादी, बहू आलिया भट्ट और घर के बदले माहौल को लेकर खूब सवाल हुए। मां बताती रहीं कि हां बेटा शादी के बाद बदल गया है। लेकिन बेटे रणबीर कपूर ने भी आखिरकार पहली बार ये मान ही लिया कि आलिया के उनकी जिंदगी में आने के बाद बहुत कुछ बदला है और ये भी माना कि आलिया से शादी के बाद वह खुद भी बदल गए हैं।
2 of 5
नीतू कपूर, आलिया रणबीर
- फोटो : insta
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी खबरें रखने वाले सब पत्रकार जानते हैं कि रणबीर कपूर की आदतें क्या रही हैं, निजी जीवन में वह कैसे मस्तमौला इंसान रहे हैं। स्टार किड्स में उनकी गिनती एक अलग ही तरह के बेटे के रूप में होती रही है। सलमान खान से बांद्रा के एक पब में हाथापाई के उनके किस्से मशहूर हैं ही। उनको निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली की आदतें कैसे रणबीर कपूर की संगत में आकर बदलीं, ये भी सब जानते हैं। और, सब ये भी जानते हैं कि रणबीर कपूर काफी रंगीन तबीयत के इंसान रहे हैं। लेकिन, अब रणबीर बदल रहे हैं और घर के ‘दाल भात’ से ही खुश हो रहे हैं। इधर उधर का ‘चिकन मटन’ खाना भी वह छोड़ रहे हैं।
3 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘शमशेरा’ के ट्रेलर लॉन्च पर रणबीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बातें कीं। रणबीर कपूर कहते है, 'पिछले दो साल सबके लिए बहुत खराब रहे। लेकिन मेरे लिए तो कुछ ज्यादा ही खराब रहे। मैंने अपने पिता को खो दिया आज वह होते तो इस फिल्म को देखकर बहुत खुश होते। लेकिन यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। आलिया के साथ मेरी शादी हुई और मेरे करियर की दो बड़ी और बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं।’ पिछले सात साल से बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर ही रणबीर और आलिया का प्रेम पनपा और इसकी रिलीज से पहले ही दोनों की शादी हो चुकी है।
4 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शादी ने रणबीर कपूर को पूरा बदल दिया है, ऐसा वह खुद बताते हैं। रणबीर कहते हैं, ‘पहले मैं कहा करता था कि क्या जिंदगी भर ‘दाल चावल’ खाने का, कभी कभी ‘चिकन मटन, चाइनीज और कबाब’ भी खाना चाहिए। लेकिन शादी के बाद इतना तजुर्बा आ गया है कि जिंदगी में चावल दाल ही अच्छा होता है, बाकी कुछ नहीं। आलिया ही मुझे दाल में तड़का लगा के चावल दाल खिलाती है। अब जिंदगी में जो कुछ भी है वह आलिया ही है।’ रणबीर ने इशारों इशारों में जो बात कही है, वह सबकी समझ में तुरंत आ गई।
5 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया से मिलने से पहले तक रणबीर कभी किसी एक महिला मित्र के साथ टिक नहीं पाए। पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान से लेकर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ तक उन्होंने लंबी लंबी पींगे बढ़ाईं। दीपिका पादुकोण के साथ उनका रिश्ता सबसे लंबा और सबसे सीरियस टाइप चला। दीपिका को जब रणबीर और कैटरीना के रिश्ते का पता चला था तो वह लंबे समय तक अवसाद में भी रहीं। कैटरीना को आलिया के साथ रणबीर के रिश्ते का पता चला तो उस समय उन्हें सलमान खान ने काफी संभाला। अब कैटरीना की शादी विकी कौशल से और दीपिका की शादी रणवीर सिंह से हो चुकी है।