फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Student Of The Year 3: शनाया कपूर के हाथ लगी करण की बड़ी फिल्म, कजिन सिस्टर जान्हवी-खुशी को देंगी कड़ी टक्कर

Thu, 27 Mar 2025 10:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

Shanaya Kapoor Student Of The Year 3: शनाया कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगी। वहीं अब शनाया के हाथ करण जौहर की एक बड़ी फिल्म लगी है और इसके साथ ही वह अभय वर्मा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Shanaya Kapoor entry in Student Of The Year 3 in Double Role And Film With Abhay Verma details inside
शनाया कपूर के हाथ लगी करण जौहर की बड़ी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया कपूर अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुकी हैं। इस लिस्ट मे करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म के अलावा मुंजा स्टार अभय वर्मा के साथ भी एक फिल्म शामिल है। जानिए पूरी डिटेल...
Shanaya Kapoor entry in Student Of The Year 3 in Double Role And Film With Abhay Verma details inside
कजिन सिस्टर जान्हवी-खुशी को देंगी कड़ी टक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया के हाथ लगी करण की बड़ी फिल्म
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक शनाया कपूर "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3" में नजर आएंगी। इस फिल्म में शनाया एक नहीं बल्कि डबल रोल निभाती नजर आएंगी। करण के इस बड़े प्रोजेक्ट के अलावा शनाया "मुंजा" स्टार अभय वर्मा के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।
 
Shanaya Kapoor entry in Student Of The Year 3 in Double Role And Film With Abhay Verma details inside
शनाया का वर्कफ्रंट - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया का वर्कफ्रंट
इन फिल्मों से पहले  शनाया की फिल्म "तू या मैं" का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह आदर्श गौरव के साथ नजर आईं। यह एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जिसे आनंद एल. राय ने सपोर्ट किया है। प्रशंसकों को यह टीजर बहुत पसंद आया और वह लगातार शनाया की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा शनाया विक्रांत मैसी के साथ फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" में भी आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya Kapoor entry in Student Of The Year 3 in Double Role And Film With Abhay Verma details inside
शनाया की तारीफ कर रहें हैं फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
शनाया की तारीफ कर रहें हैं फैंस
सोशल मीडिया पर शनाया के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि वह सबसे अलग और स्मार्ट तरीके से काम कर रही हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वह अपनी कजिन सिस्टर जान्हवी और खुशी से भी आगे निकल सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Shanaya Kapoor entry in Student Of The Year 3 in Double Role And Film With Abhay Verma details inside
फिल्मी बैकग्राउंड से हैं शनाया - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
फिल्मी बैकग्राउंड से हैं शनाया कपूर
शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी और महीप कपूर की बेटी हैं। संजय कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर हीरो अपनी छाप छोड़ चुके हैं। वहीं महीप को आपने सिंगर इला अरुण के प्रसिद्ध गाने 'निगोड़ी कैसी जवानी है' में देखा होगा। महीप का करियर कुछ खास नही रहा, लेकिन अब उनकी बेटी शनाया कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed