{"_id":"62a86c60273c6a3bf2258ef5","slug":"shanaya-kapoor-was-seen-on-the-streets-of-mumbai-in-a-no-makeup-look-see-actress-photos-in-semi-formal-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shanaya Kapoor: नो मेकअप लुक में मुंबई की सड़कों पर दिखीं शनाया, सेमी फॉर्मल ड्रेस ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shanaya Kapoor: नो मेकअप लुक में मुंबई की सड़कों पर दिखीं शनाया, सेमी फॉर्मल ड्रेस ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री करने वाली हैं, लेकिन एक्टिंग डेब्यू से पहले ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो हर समय उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा पैपराजी भी शनाया की फोटोज क्लिक करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में शनाया मुंबई के रहेजा चेंबर्स के बाहर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं।
2 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : ANI
एक्ट्रेस को सफेद शर्ट और बेज शॉर्ट्स में रहेजा चेंबर्स के बाहर सेमी फॉर्मल लुक में देखा गया। इस दौरान वह नो मेकअप लुक और खुले बालों में खूबसूरत लग रही थीं। शनाया ने अपने कंधे पर लाल रंग का बैग और हाथों में मोबाइल फोन कैरी किया था। बिल्डिंग से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे। एक्ट्रेस ने भी अपनी प्यारी मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं।
3 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शनाया कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेधड़क' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इस फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म का बज बन चुका है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिलहाल यह फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शशांक खेतान
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं शशांक
इस फिल्म के डायरेक्ट शशांक खेतान अब अपने करियर में 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। इसके अलावा वह 'मिस्टर लेले' नाम की एक फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।