फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiktok पर 'करीना' बन लोगों को दीवाना बना रही ये लड़की, वीडियो देख असली नकली का फर्क भूल जाएंगे

Wed, 12 Feb 2020 01:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Feb 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Shanaya sachdeva Tik Tok Star Duplicate Of Kareena Kapoor Will Leave You In A Shock
Shanaya sachdeva - फोटो : टिक टॉक
हू-ब-हू करीना की तरह दिखने वाली शनाया सचदेवा (Shanaya Sachdeva) इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की करीना (Kareena Of TikTok) भी कहने लगे हैं। करीना की तरह गेटअप लेकर शनाया अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
Shanaya sachdeva Tik Tok Star Duplicate Of Kareena Kapoor Will Leave You In A Shock
Shanaya sachdeva - फोटो : टिक टॉक

शनाया ने जो ताजा वीडियो अपने टिक टॉक अकाउंट पर पर डाला है, उसमें वो बाबू जी जरा धीरे चलो पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। शनाया का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर उन्हें टिक टॉक की बेबो बता रहे हैं। इस गाने पर करीना बनीं शनाया का क्यूट अंदाज देखने लायक है।

Shanaya sachdeva Tik Tok Star Duplicate Of Kareena Kapoor Will Leave You In A Shock
Shanaya sachdeva - फोटो : टिक टॉक

शनाया टिक-टॉक पर अपने करीना वाले अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह करीना के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर करीबन साढ़े तीन लाख से ज्यादा फैन्स हैं। बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya sachdeva Tik Tok Star Duplicate Of Kareena Kapoor Will Leave You In A Shock
एलिना राय - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना, करीना, अनुष्का, माधुरी से लेकर विराट कोहली तक के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। पिछले दिनों कटरीना की हमशक्ल की तस्वीरें वायलर हुईं थीं। कटरीना की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है। एलिना के टिकटॉक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे लोग, उन्हें कटरीना कैफ ही समझते हैं। एलिना राय अपने अकाउंट पर कटरीना का ड्रेसिंग स्टाइल कॉपी करते हुए फोटो पोस्ट करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed