फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'माई नेम इज खान' को हुए 10 साल पूरे, इतना बदल गया है शाहरुख-काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे का लुक

Wed, 12 Feb 2020 01:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
10 Years of My Name is Khan Then and Now Look of Shahrukh Kajol onscreen Son Sameer Aka Arjan Aujla
अर्जन औजला - फोटो : Social Media

आज से 10 साल पहले साल 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' इसके नाम की वजह से ही काफी विवादों में घिर गई थी। लेकिन फिर भी फिल्म ने रिलीज होने के मजह चार ही सप्ताह में 70 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली थी। फिल्म और फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल मुख्य भूमिका में थे।

10 Years of My Name is Khan Then and Now Look of Shahrukh Kajol onscreen Son Sameer Aka Arjan Aujla
अर्जन औजला - फोटो : Social Media

शाहरुख का नाम फिल्म में रिजवान खान रहता है जो कि एक मुस्लिम व्यक्ति होता है। तो वहीं काजोल का नाम फिल्म में मंदिरा रहता है। फिल्म में काजोल और शाहरुख का एक बेटा भी रहता है समीर। ये फिल्म समीर के ही इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन इन दिनों शाहरुख और काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे समीर उर्फ अर्जन औजला कहां हैं?

10 Years of My Name is Khan Then and Now Look of Shahrukh Kajol onscreen Son Sameer Aka Arjan Aujla
अर्जन औजला - फोटो : Social Media

अर्जन औजला ने फिल्म 'माई नेम इज खान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अर्जन किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। माई नेम इज खान के छोटे से समीर अब काफी बड़े हो गए हैं। उन्हें पहचानना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। बड़े होने के साथ-साथ समीर काफी हैंडसम भी हो गए हैं। इन दिनों अर्जन एक सक्सेसफुल अभिनेता बनने के लिए जमकर तैयारियों में लगे हुए हैं।

View this post on Instagram

Locked in 😈

A post shared by Arjan Singh Aujla (@arjanaujla_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Years of My Name is Khan Then and Now Look of Shahrukh Kajol onscreen Son Sameer Aka Arjan Aujla
अर्जन औजला - फोटो : Social Media

अर्जन फिलहाल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही इंडस्ट्री में लौटेंगे। लेकिन अर्जन इंडस्ट्री में आने के लिए काफी तैयारियां भी कर रहे हैं। अर्जन एक्टिंग वर्कशॉप्स अटेंड करने के साथ ही अपनी बॉडी पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा वो कुछ विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं।

View this post on Instagram

Latest work for Parle 20-20 🍪😄

A post shared by Arjan Singh Aujla (@arjanaujla_) on

विज्ञापन
10 Years of My Name is Khan Then and Now Look of Shahrukh Kajol onscreen Son Sameer Aka Arjan Aujla
अर्जन औजला - फोटो : Social Media

बात करें फिल्म माई नेम इज खान की तो इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही हैट्रिक बना ली थी। फिल्म का काफी विरोध किया गया। दरअसल फिल्म के नाम के साथ इसकी टैग लाइन भी विरोध की बड़ी वजह बनी। फिल्म का पूरा नाम था 'माई नेम इज खान एंड आईएम नॉट ए टेरेरिस्ट'। फिल्म के विरोध में शिव सेना ने फिल्म के पोस्टर्स फाड़े, पोस्टर्स पर कालिख भी पोती गई। यहां तक की फिल्म के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में भी काफी तोड़फोड़ की गई। लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed