मंगलवार (11 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। चुनावी नतीजों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। नतीजों के सामने आने के बाद से ही आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बधाई मिलने लगी। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अरविंद केजरीवाल को उनका ही एक वादा याद दिलाया है।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, तो सोनम कपूर ने सीएम को याद दिलाया ये वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi.
पीएम मोदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'आपका शुक्रिया सर, मैं आशा करता हूं दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करेंगे।' केजरीवाल के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।
Thank u so much sir. I look forward to working closely wid Centre to make our capital city into a truly world class city. https://t.co/IACEVA091c
केजरीवाल ने जिस ट्वीट से पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात कही। उस ट्वीट पर ही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाया। सोनम ने लिखा, 'और प्रदूषण मुक्त भी..'। सोनम के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
And pollution free. ❤️ https://t.co/Pm3or8g4Ed
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप को पूर्ण बहुमत मिला है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आठ सीटों पर ही सिमट कर रह गई। इसके साथ ही कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं दिखी। याद दिला दें कि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, ट्वीट कर लिखी ये बात